1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने

नेपाल दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने

इस साल दिसंबर के महीने में 'इंडिया ए' की टीम नेपाल जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों की एक सीरीज खेली जाएगी। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने इस खबर की पुष्टि की है।

India A Team- India TV Hindi
Image Source : PTI इंडिया ए टीम

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज के बीच भारत के नेपाल दौरे का ऐलान हुआ है। भारतीय मेंस 'ए' क्रिकेट टीम इस साल के अंत यानी दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने 10 जुलाई को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की पुष्टि एडिनबर्ग में हुई ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस के दौरान, BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद की गई।

9 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टी20

तय शेड्यूल के मुताबिक पहला टी-20 मैच 9 दिसंबर को होगा। इसके बाद दूसरा मैच 11 दिसंबर को और तीसरा मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि इंडिया 'A' टीम में उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जिन्होंने आईपीएल (IPL) में अच्छा खेल दिखाया है या जो जल्द ही भारत की मुख्य टी-20 टीम में शामिल होने वाले हैं। इस वजह से नेपाल को एक मजबूत टीम के साथ खेलने और सीखने का अच्छा मौका मिलेगा। यह सीरीज BCCI और नेपाल के क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ते अच्छे रिश्तों को दर्शाती है।

भारत में आकर बड़े टूर्नामेंट के लिए प्रैक्टिस कर चुकी है नेपाल की टीम

2024 के मेंस टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए नेपाल की टीम ने भारत के गुजरात और बड़ौदा की घरेलू टीमों के साथ मिलकर एक ट्राई सीरीज खेली थी। इसके अलावा, टीम ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जमकर पसीना बहाया और बड़े टूर्नामेंट के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका जाने से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच भी खेले। बाद में, क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की तैयारी के लिए भी नेपाल की टीम ने इसी ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास किया था।

2026 T20 वर्ल्ड कप में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दी थी मात

नेपाल की टीम पिछले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। 2024 के वर्ल्ड कप में तो उनकी टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई थी, लेकिन 2026 के वर्ल्ड कप में उनकी टीम ने अपने खेल में सुधार किया और स्कॉटलैंड को बुरी तरह हरा दिया। इसी वर्ल्ड कप में नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को भी लगभग हरा ही दिया था, लेकिन आखिरी में उसे 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में उतरते ही रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली बनीं सबसे कम उम्र की क्रिकेटर

Latest Cricket News