1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद आखिर क्या किया, टी20 विश्व कप में ​किसे पीटा, सोमपाल कामी किसलिए छा गए

नेपाल क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद आखिर क्या किया, टी20 विश्व कप में ​किसे पीटा, सोमपाल कामी किसलिए छा गए

 Published : Feb 17, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 11:12 pm IST

नेपाल की क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में पहला मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले टीम साल 2014 में जीती थी। इस बीच सोमपाल कामी ने भी इतिहास बना दिया है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

nepal cricket team and sompal kami- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम और टीम के स्टार खिलाड़ी सोमपाल Image Source : AP

नेपाल क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में कमाल कर दिया। टीम को भले ही कमजोर माना जाता हो, लेकिन टीम ने इस साल के विश्व कप में स्कॉटलैंड को हराने में कामयाबी हासिल कर ली है। टीम को करीब 12 साल बाद टी20 विश्व कप में कोई मैच जीता है। इस बीच नेपाल के स्टार और पुराने क्रिकेटर सोमपाल कामी छा गए हैं। उन्होंने नेपाल के लिए टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है। 

नेपाल ने 170 रनों का पीछा कर स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराया

टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल की टीम पहला मैच जीत गई है। स्कॉटलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। ये स्कोर कोई छोटा नहीं होता। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इसलिए भारी संख्या में नेपाल के फैंस भी वहां पहुंचे हुए थे। नेपाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 19.2 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। टीम ने चार बॉल शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

साल 2014 के विश्व कप के बाद नेपाल ने पहली बार जीता कोई विश्व कप मैच

नेपाल की ये टी20 विश्व कप में तीसरी जीत है, जो 12 साल बाद आई है। नेपाल ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज की थी। तब टीम ने हॉगकॉग को 80 रनों से पटकनी दी थी। इसके बाद उसी साल के विश्व कप में टीम ने अफगानिस्तान को एक करीबी मुकाबले में 9 रनों से मामूली अंतर से हराया था। इसके बाद टीम ने विश्व कप तो खेले, लेकिन जीत दर्ज करने में कामयाबी नहीं मिली। टीम ने साल 2024 में भी विश्व कप खेला था, लेकिन उस साल टीम कोई मैच नहीं जीत पाई। 

सोमपाल कामी ने रचा इतिहास

इस बार टीम ने स्कॉटलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया है। इस बीच टीम के स्टार खिलाड़ी सोमपाल छा गए हैं। सोमपाल नेपाल के ऐसे पहले और अकेले खिलाड़ी बन गए हैं, जो नेपाल की टी20 विश्व कप की तीनों जीतों में शामिल रहे हैं। वे साल 2014 की टीम में भी थे और अभी भी खेल रहे हैं। सोमपाल अब टी20 विश्व कप में 10 विकेट लेने वाले नेपाल के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने आठ विकेट लेने काम किया है। 

जीत के बाद टीम ने लगाया वानखेड़े स्टेडियम का पूरा चक्कर

इस बीच नेपाल की टीम भले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन जाते जाते टीम ने अपने फैंस को जीत का तोहफा जरूर दे दिया है। जीत के बाद पूरी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया और अपने फैंस का शुक्रिया जताया, जो मैच देखने आए और पूरे मुकाबले के दौरान उन्हें चियर करते रहे। 

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका का भी मुकाबला, 18 फरवरी का पूरा शेड्यूल ये रहा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल