1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs SA-W: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच, कहां देख पाएंगे Live Streaming

IND-A vs SA-W: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच, कहां देख पाएंगे Live Streaming

IND-A vs SA-W: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 6 नवंबर से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

India A Team- India TV Hindi
Image Source : AP इंडिया-ए टीम

IND-A vs SA-W Live Streaming: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 6 नवंवर से शुरू होगा। पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब इस मैच में भी इंडिया ए की टीम इसी मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। दरअसल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें उससे पहले दोनों की ए टीम के बीच ये सीरीज खेली जा रही है और इसमें कई प्रमुख खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इस टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है।

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच?

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 6 नवंवर से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे होगी। दोनों कप्तान सुबह 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। इस मैच में भी टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत ही करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा करते हुए नजर आएंगे।

IND-A vs SA-A: कहां होगी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

Live Streaming को लेकर बात करें तो इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जाने वाले इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। टीवी के किसी चैनल पर इस मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। ऐसे में फैंस को इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियो हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर जाना होगा।

मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को किया गया स्क्वॉड में शामिल

पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी फैंस की निगाहें ऋषभ पंत पर रहेंगी। ऋषभ पंत के अलावा इंडिया ए की टीम में और भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। इस मैच के लिए इंडिया ए के स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे प्लेयर्स को शामिल किया गया है। दोनों ही प्लेयर्स आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत की होने जा रही वापसी, इस घरेलू सीरीज में जगह मिलना तय, 14 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट

NZ vs WI: मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने रचा इतिहास, 6 साल पुराना कीर्तिमान ​कर दिया ध्वस्त

Latest Cricket News