1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ गजब का कारनामा

IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ गजब का कारनामा

Team India record in Final: टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़ दिया।

Abhishek Sharma & Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा & संजू सैमसन

Team India record in Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टीम इंडिया के लिए फाइनल में टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। आपको बता दें कि यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है।

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया हो। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कारनामा कभी नहीं हुआ था। इस मैच में सैमसन ने इस मैच में 46 बॉल में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन और ईशान ने 25 बॉल में 54 रन की पारी खेली।

पहली बार टी20 वर्ल्ड फाइनल में बना 200+ रन का स्कोर 

वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने 15वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार किसी टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं ये स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं भारतीय टीम ने मेंस टी20 में सातवीं बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा पहाड़ जैसा टारगेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। सैमसन, अभिषेक और ईशान के अलावा लोअर ऑर्डर में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली है। हार्दिक ने 13 बॉल में 18 रन, तो वहीं दुबे ने 8 बॉल में 3 चौके और दो छक्के की मदद से तूफानी अंदाज में 26 रन ठोके। अब देखना होगा कि कीवी टीम 256 रन के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ ऑस्ट्रेलिया कर पाई है ऐसा कारनामा

T20 ​विश्व कप 2026 जीतते ही टीम इंडिया बनाएगी 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक कभी नहीं हुआ ऐसा कमा

Latest Cricket News