A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-कोहली क्या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? सिडनी वनडे के बाद कप्तान गिल के जवाब से हुआ सब साफ

रोहित-कोहली क्या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? सिडनी वनडे के बाद कप्तान गिल के जवाब से हुआ सब साफ

IND vs AUS: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का सिडनी के मैदान पर खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्ले से कमाल देखने को मिला, वहीं इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का भी बड़ा बयान सामने आया है।

Rohit Sharma And Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : GETTY रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों को ही टीम इंडिया ने गंवा दिया था, जिसके बाद तीसरे वनडे मैच को वह 9 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस सीरीज में सभी की नजरें लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी, जिसमें सिडनी वनडे मैच में रोहित के बल्ले से जहां शतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं विराट कोहली भी पहले 2 वनडे मैच में डक पर आउट होने के बाद तीसरे मैच में 74 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं इस मुकाबले के बाद वनडे में टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल का रोहित और कोहली को लेकर बड़ा बयान भी सामने आया है।

रोहित और कोहली क्या खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में अपनी अगली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर नवंबर महीने के आखिर में खेलनी है जो तीन मैचों की होगी, जिसमें रोहित और कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस वनडे सीरीज के बाद अगली सीरीज साल 2026 में जनवरी महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी जिसमें वह भी घर पर ही होगी। ऐसे में रोहित और कोहली इसके बीच में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

इसी को लेकर सिडनी वनडे मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि अभी तक हमारी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अभी ज्यादा समय नहीं बचा है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच थोड़ा अधिक गैप जरूर है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद हम इस पर चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि खिलाड़ियों को किस तरह से लय में रखा जाए।

मेरे लिए कप्तान के तौर पर दोनों का मैदान पर होना काफी राहत की बात

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही प्लेयर्स के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है और इसी को लेकर शुभमन गिल से जब सिडनी वनडे के बाद सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि रोहित-कोहली दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में काफी खेला है और कई मैच में जीत भी दिलाई है। एक कप्तान के तौर पर दोनों का टीम में होना मेरे लिए काफी मददगार है। मैदान में जब भी मुझे कोई संदेह होता है तो मैं उनसे जाकर कुछ भी पूछ सकता है जो मेरे लिए काफी बड़ी राहत की बात है।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने जड़े बैक टू बैक अर्धशतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में इतनी बार बना चुके फिफ्टी प्लस स्कोर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पूरा किया खास 'शतक', ODI क्रिकेट में हासिल बड़ा मुकाम

Latest Cricket News