1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने जड़े बैक टू बैक अर्धशतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में इतनी बार बना चुके फिफ्टी प्लस स्कोर

रोहित शर्मा ने जड़े बैक टू बैक अर्धशतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में इतनी बार बना चुके फिफ्टी प्लस स्कोर

 Published : Oct 25, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 02:53 pm IST

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सधी हुई बल्लेबाजी की है और उन्होंने कंगारू गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया है। वह अर्धशतक लगाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और पूरी टीम 50 ओवर्स भी नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए 236 रनों का टारगेट दिया है। इसके बाद भारत के लिए रोहित शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की है और अर्धशतक जड़ा है।

रोहित शर्मा ने लगाया दमदार अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। इन दोनों प्लेयर्स ने कई अच्छे स्ट्रोक लगाए और पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। लेकिन जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल गच्चा खा गए और 24 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित और विराट कोहली ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। रोहित ने 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अभी 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बना चुके 159 फिफ्टी प्लस स्कोर

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ये लगातार दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी। रोहित भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में चौथे पायदान पर काबिज हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 159 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लगा चुके 32 शतक

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था। इसके बाद करियर के शुरुआती सालों में वह अच्छा नहीं कर पाए। फिर तब के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ओपनिंग करवाई और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित अभी तक 276 वनडे मैचों में कुल 11302 रन बना चुके हैं, जिसमें 32 शतक और 60 अर्धशतक शामिल हैं। वह विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस हैं और उनके पुल शॉट का कोई भी सानी नहीं है। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना तय है।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने ध्वस्त किया इयान बॉथम का महारिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में रचा नया इतिहास

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 क्रिकेटर्स के साथ बदसलूकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल