A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा, जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस अभी जारी

IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा, जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस अभी जारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसके लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से किया जाना है। स्क्वाड क्या होगा, इसको लेकर विचार किया जा रहा है।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज में अब काफी कम दिन का वक्त बचा है। टीम इंडिया जल्द ही फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान में उतरने जा रही है। वैसे तो अफगानिस्तान की टीम भारत आकर टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी खेलेगी, लेकिन सेलेक्टर्स पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान करेंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। साथ ही मोहम्मद सिराज के खेलना भी अभी पक्का नहीं है। उन्हें आराम दिया जाएगा या​ फिर खेलेंगे, ये कहना अभी काफी मुश्किल है। 

भारत और अफगानिस्ता के बीच 6 जून से चंडीगढ़ में खेल जाएगा टेस्ट मैच

अफगानिस्तान की टीम भारत आकर एक टेस्ट मैच खेलेगी, इसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जो चंडीगढ़ में खेला जाना है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक इस एक टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि ये टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन सेलेक्टर्स इस टेस्ट को भी हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं। इस बीच सवाल ये कि इस मैच में कौन कौन से तेज गेंदबाज भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इस बीच टीओआई की एक रिपोर्ट सामने आई है, इसमें कहा जा रहा है कि सेलेक्टर्स इस मैच में भी एक मजबूत टीम उतारना चाहते हैं। ताकि आगे जब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैच खेले जाएं तो उसकी तैयारी की जा सके, साथ ही सही कॉबिनेशन भी तलाश कर लिया जाए। 

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर सस्पेंस

इस बीच खबर है कि सेलेक्टर्स इंतजार इस बात का रहे रहे हैं कि पता चल जाए कि इस साल के आईपीएल के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें जाएंगी और कौन सी बाहर हो जाएंगी। अब तक एलएसजी और मुंबई इंडियंस ही बाहर हुए हैं। इन दोनों में केवल जसप्रीत बुमराह की ऐसे गेंदबाज हैं, जो टेस्ट खेलते हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टेस्ट खेलते हैं, लेकिन उनकी टीम गुजरात टाइटंस शायद प्लेऑफ में चली जाए। यानी उनके पास आराम का ज्यादा वक्त नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि आकाश दीप और हर्षित राणा अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। यानी उनकी वापसी की अभी कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। 

टेस्ट की कैप यूं ही नहीं देना चाहता है बीसीसीआई

इस बीच विचार ये भी चल रहा है कि नए तेज गेंदबाजों को मौका दिया जाए, लेकिन सेलेक्टर्स नहीं चाहते कि टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण कैप यूं ही बांट दी जाए। वैसे तो कई सारे युवा तेज गेंदबाज हैं, जो भारत के लिए खेलने की दस्तक दे रहे हैं, लेकिन उन्हें मौका मिलेगा कि नहीं, ये कहना मुश्किल है। वैसे बीसीसीआई कई कुछ युवाओं को मौका दे सकती है। अगले सप्ताह जब टीम का ऐलान होगा, तभी पता चलेगा कि किसे मौका मिला है और किसे नहीं दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: शुभमन गिल को बिना खेले फायदा, मुंह के बल गिरा पाकिस्तानी खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद को हार के बाद एक और झटका, कप्तान पैट कमिंस को लेकर आया अपडेट

Latest Cricket News