1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन! मैच के दिन कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?

IND vs AUS: पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन! मैच के दिन कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला वनडे खेला जाएगा। इस मैच के दौरान पर्थ में बारिश होने की संभावना है, जिससे इस मैच पर असर पड़ सकता है।

Perth Stadium- India TV Hindi
Image Source : X@BEASTIEBOY07 पर्थ स्टेडियम

IND vs AUS: Perth Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे वहीं रोहित और विराट बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। विराट और रोहित लंबे समय के बाद इस सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे ऐसे में फैंस दोनों प्लेयर्स को वापस मैदान पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच फैंस के मन में एक और सवाल ये है कि इस मुकाबले के दौरान पर्थ का मौसम कैसा रहेगा। मौसम की बात करें तो इस मुकाबले से पहले बारिश का भी पूर्वानुमान है।

IND vs AUS: पहले वनडे के दौरान कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक पर्थ में रविवार को बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। मैच के समय की शुरुआत में बारिश के 50-60 प्रतिशत आसार हैं। स्थानीय समय के अनुसार मैच के लिए टॉस सुबह 11 बजे होगा और 11.30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। वहीं मौसम की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11 बजे पर्थ में लगभग 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। तो 12 बजे दिन में 50-60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बारिश के आसार कम हैं। ऐसे में दूसरी पारी में बिना किसी रुकावट के मैच देखने को मिल सकता है।

पर्थ में कैसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

पर्थ स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इससे पहले इस मैदान पर अब तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों ही में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टॉस की भी भूमिका यहां अहम रहती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एक मैच जीता गया है। वहीं दो मैच इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यानी टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क

यह भी पढ़ें

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है Playing 11

ODI सीरीज से पहले कप्तान गिल ने रोहित-विराट की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा-हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला

Latest Cricket News