Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले युवा शुभमन गिल को दिग्गज रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्लेयर्स उनकी कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित-विराट के भविष्य के लिए यह सीरीज बहुत ही अहम मानी जा रही है।
रिश्ते में नहीं आया बदलाव: शुभमन गिल
शुभमन गिल ने वनडे सीरीज से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाहर एक कहानी चल रही है, लेकिन रोहित शर्मा के साथ मेरे रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है। जब भी मुझे लगता है कि मुझे उनसे कुछ पूछना है, तो वह बहुत मददगार होते हैं। चाहे वह पिच के बारे में कुछ पूछना हो। विराट भाई और रोहित भाई के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सुझाव देने में कभी नहीं हिचकिचाते।
शुभमन गिल अभी सिर्फ 25 साल के ही हैं और वह जानते हैं कि अगर उन्हें आगे बढ़ना है, तो उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली से सहयोग की आवश्यकता होगी। गिल अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। उन्होंने कहा कि माही भाई (एमएस धोनी), विराट भाई और रोहित भाई ने जो विरासत बनाई है, उसके कारण मेरे लिए ये बहुत बड़ी जिम्मेदारियां हैं, ढेर सारा अनुभव और सीख है। वे टीम में जिस तरह का अनुभव और कौशल लेकर आते हैं, वह बहुत बड़ा है।
रोहित-विराट की कप्तानी करना सम्मान की बात: गिल
शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है। उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने लगभग 20 सालों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और जब मैं उनके नेतृत्व में खेला, तो मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनके अनुभव को दोहराया नहीं जा सकता, उन्होंने दुनिया भर में जो रन बनाए हैं।
पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे शुभमन गिल
शुभमन गिल ने अभी तक भारतीय टीम वनडे टीम की कमान नहीं संभाली है। वह पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले वह भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं पांच T20I मैचों में भी उन्होंने टीम की कमान संभाली है।
(Input: PTI)
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया में भारत का बेहद चौंकाने वाला रिकॉर्ड, जीते सिर्फ 14 ODI, हार चुके इतने मैच
रोहित-विराट में सचिन को पीछे करने की कड़ी टक्कर, सिर्फ एक शतक से मिलेगा नंबर-1 का ताज