भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इन दिनों दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। पांच मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस बीच चौथे टी-20 मैच के शुरू होने से पहले हम आपको बताएंगे कि फैंस इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।
IND vs AUS 4th T20I Live Streaming डिटेल्स
6 नवंबर 2025 को खेले जाने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
IND vs AUS 4th T20I मैच फ्री में कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा अगर आप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का चौथा T20I मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो आप दूरदर्शन स्पोर्ट्स यानी डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं। इस चैनल पर मैच देखने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।
कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20 मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20 मैच 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 1:45 बजे होगी, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें क्वींसलैंड के मैदान पर एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
दोनों टीमों में हुए हैं कुछ बदलाव
आपको बता दें कि चौथे टी-20 मैच से पहले दोनों टीमों के स्क्वॉड में कुछ बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्हें इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उनकी जगह किसी नए स्पिनर को मौका मिल सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में भी बदलाव हुआ है। ट्रैविस हेड आखिरी दो मैच से बाहर हो गए हैं और वो अब शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। यह उन्हें एशेज सीरीज की तैयारी में मदद करेगा। उनकी जगह ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप! तेज गेंदबाज ने कप्तान पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों को पीटने का आरोप
बीसीसीआई ने किया इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
Latest Cricket News