1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप! तेज गेंदबाज ने कप्तान पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों को पीटने का आरोप

क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप! तेज गेंदबाज ने कप्तान पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों को पीटने का आरोप

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 05, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 06:49 pm IST

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के समापन के बाद तेज गेंदबाज का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में बांग्लादेश की कप्तान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Nigar Sultana Joty- India TV Hindi
निगार सुल्ताना जोटी Image Source : PTI

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कप्तान जोटी टीम की जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

'कालेर कंठो' अखबार को दिए एक इंटरव्यू में जहांआरा आलम ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। जोटी जूनियर्स को बहुत मारती हैं। इस वर्ल्ड कप के दौरान भी कई जूनियर्स ने उन्हें बताया कि उन्हें थप्पड़ मारे गए। दुबई दौरे में भी उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था। 32 साल की जहांआरा आलम ने दिसंबर 2023 में आयरलैंड के खिलाफ आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 52 वनडे में 48 और 83 T20I मैचों में 60 विकेट लिए हैं।

टीम में खिलाड़ियों के साथ होता है भेदभाव?

उन्होंने कहा कि टीम का माहौल बीते कुछ सालों में बहुत खराब हो गया है, जिसके कारण उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि असल में वह अकेली नहीं हैं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर कोई किसी न किसी तरह पीड़ित है। कुछ खिलाड़ियों को खास सुविधाएं दी जाती हैं, बाकी को नजरअंदाज किया जाता है।

जहांआरा ने आगे बताया कि 2021 से कोविड के बाद के कैंप से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। उन्हें और कुछ सीनियर्स को किनारे करने की कोशिश हुई। उसी दौरान उन्हें बांग्लादेश की एक टीम की कप्तानी दी गई, जबकि बाकी दो टीमों की कप्तान जोटी और शारमिन सुल्ताना थीं। तभी से सीनियर्स पर दबाव बढ़ा।

बोर्ड ने जहांआरा के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जहांआरा के आरोप के जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आधिकारिक बयान जारी किया। इस बयान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जहांआरा के आरोपों को बेबुनिया करार देते हुए कहा कि BCB इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है। ये आरोप मनगढ़ंत, निराधार और तथ्यहीन हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे अपमानजनक दावे उस समय किए जा रहे हैं जब बांग्लादेश महिला टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बोर्ड ने आगे कहा कि यह बयान जानबूझकर और गलत मंशा से दिया गया है और जो व्यक्ति फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट के किसी भी प्लान का हिस्सा नहीं है, उसने भ्रामक दावे किए हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

ICC Rankings: शुभमन गिल और बाबर आजम को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान, इस खिलाड़ी ने मारी लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल