1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: शुभमन गिल और बाबर आजम को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान, इस खिलाड़ी ने मारी लंबी छलांग

ICC Rankings: शुभमन गिल और बाबर आजम को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान, इस खिलाड़ी ने मारी लंबी छलांग

 Published : Nov 05, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 01:55 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस बार भी कुछ बदलाव दिख रहे हैं। शुभमन गिल और बाबर आजम नीचे गए हैं, वहीं डेरिल मिचेल ने दो स्थानों की छलांग मारी है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

ICC ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से अपडेट हो गई है। इस बार की रैंकिंग की खास बात ये है कि जहां एक ओर रोहित शर्मा का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है, वहीं भारत के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ ही पाकिस्तान के बाबर आजम को भी नुकसान हुआ है। इस बीच न्यूजीलैंड के ​एक खिलाड़ी ने छलांग मारी है और अब वो सीधे तीसरे नंबर पर जा पहुंचा है। 

रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। उनकी रेटिंग अभी 781 की चल रही है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रे​टिंग 746 की है। इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने दो स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 746 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

शुभमन गिल और बाबर आजम को एक एक स्थान का नुकसान

भारत के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल की रैंकिग में गिरावट का सिलसिला जारी है। वे अब एक और स्थान नीचे आ गए हैं। उनकी रेटिंग 745 की है और अब वे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। कुछ ही वक्त पहले तक शुभमन गिल पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज थे, लेकिन अब उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं, इसका असर रैंकिंग पर भी दिख रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ​बाबर आजम को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 728 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। वे भी काफी वक्त तक पहले नंबर पर थे, लेकिन अब उससे काफी नीचे आ चुके हैं। 

टॉप 10 की रैंकिंग में नहीं हुए ज्यादा बदलाव

इसके अलावा वनडे की टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। भारत के ही श्रेयस अय्यर नंबर 9 पर बने हुए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने चार स्थानों की छलांग मारी है और अब वे 652 की रेटिंग के साथ नंबर 14 पर पहुंच गए हैं। इससे भारत के केएल राहुल को एक स्थान नीचे 16वें नंबर पर जाना पड़ा है। आने वाले दिनों में कई वनडे मैच हैं, उसमें खिलाड़ी जैसा प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद रैंकिंग में फिर से बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें 

क्या विराट कोहली की बराबरी कर पाएंगे ​अभिषेक शर्मा, अब मिलेगा आखिरी चांस

किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, भारत अभी इस नंबर पर, कौन है टॉपर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल