1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या विराट कोहली की बराबरी कर पाएंगे ​अभिषेक शर्मा, अब मिलेगा आखिरी चांस

क्या विराट कोहली की बराबरी कर पाएंगे ​अभिषेक शर्मा, अब मिलेगा आखिरी चांस

 Published : Nov 05, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 01:18 pm IST

अभिषेक शर्मा इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं। इस बीच उनके पास टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : GETTY

अभिषेक शर्मा इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज खेल रहे हैं। सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें ​अभिषेक अब तक बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस बीच सीरीज के चौथे मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास एक गोल्डन चांस है। अगर वे इस मैच में कुछ ही रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 

विराट कोहली ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बनाए हैं सबसे तेज एक हजार रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अब तक जो तीन मैच खेले गए हैं, उसमें अभिषेक शर्मा ने 112 रन बनाए हैं। उन्होंने 37.33 के औसत और 167.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। वे भारत की ओर से इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस बीच अगर विराट कोहली की रिकॉर्ड की बात करें तो कोहली ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। अब अभिषेक भी इस मुकाम के करीब पहुंच गए हैं। 

अभिषेक शर्मा एक हजार रन से केवल 39 रन दूर

अभिषेक शर्मा अब तक 961 रन टी20 इंटरनेशनल में बना चुके हैं। यानी एक हजार रन का आंकड़ा छूने से वे केवल 39 रन ही दूर हैं। विराट कोहली ने जब इस फॉर्मेट में एक हजार रन पूरे किए थे, तब उन्होंने 27 पारियां खेली थीं। बात अभिषेक की करें तो वे अब तक 26 पारियां टी20 इंटरनेशनल में खेल चुके हैं। यानी अगर वे अगले ही मैच में 39 और बना देते हैं तो वे कोहली की बराबरी कर लेंगे। हालांकि अभिषेक के पास मौका था कि वे कोहली का रिकॉर्ड तोड़ें, लेकिन इससे वे चूक गए, लेकिन अभी बराबरी का मौका बना हुा है। 

टीम इंडिया और अभिषेक के लिए अहम है अगला मुकाबला

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिस तरह की बल्लेबाजी इस वक्त कर रहे हैं, उससे लगता है कि शर्मा ना केवल 39 रन बनाएंगे, बल्कि इससे भी ज्यादा रन अगले मैच में बना सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। जहां ये मैच एक तरफ अभिषेक शर्मा के लिए अहम होगा, वहीं भारतीय टीम के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज अभी बराबरी पर है, जो भी टीम अगला मैच अपने नाम करेगी, उसकी सीरीज जीतने की संभावना काफी प्रबल हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें 

किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, भारत अभी इस नंबर पर, कौन है टॉपर

WPL 2026: प्लेयर रिटेंशन को लेकर जानें क्या है नियम, सभी टीमों के पर्स में से कितने रुपयों की होगी कटौती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल