1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया​ में खेली जाएगी 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, ये रहा पूरा शेड्यूल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया​ में खेली जाएगी 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, ये रहा पूरा शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया​ के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबी टेस्ट सीरीज की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। इसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। सीरीज विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है। सीरीज में तो अभी वक्त है, लेकिन इससे पहले बीसीसीआई की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो उसके लिए ये सीरीज काफी ज्यादा खास होने जा रही है। 

जनवरी में खेली जाएगी भारत और ऑस्ट्रेलिया​ के बीच टेस्ट सीरीज

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस बार ऑस्ट्रेलिया​ई टीम भारत आएगी। सीरीज के दौरान पूरे पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। जनवरी के आखिर में ये सीरीज शुरू होगी और मार्च की शुरुआत तक चलेगी। इसके मैच नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होंगे। बीसीसीआई ने सीरीज का जो शेड्यूल जारी किया है, उसके तहत पहला मुकालबा जो कि नागपुर में होगा, वो 21 जनवरी से शुरू होगा। दूसरा मैच चेन्नई में 29 जनवरी से लेकर फरवरी तक चलेगा। सीरीज का तीसरा मैच 11 फरवरी से शुरू होगा और ये गुवाहाटी में खेला जाएगा। चौथा मैच 19 फरवरी से शुरू होगा, रांची में इसका आयोजन किया जाएगा। सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो 27 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक चलेगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी सीरीज 

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया​ के खिलाफ होने वाली ये सीरीज काफी महत्व रखती है। माना जा रहा है कि इसी सीरीज से तय होगा कि टीम इंडिया अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी कि नहीं। हालांकि इससे पहले भी भारतीय टीम कुछ और देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, टीम इंडिया को वो भी जीतनी होंगी। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली होम सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया​ के अलावा बाकी टीमों से टीम इंडिया वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। ये सभी टीमें भारत के दौरे पर आएंगी। 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 का शेड्यूल
पहला टेस्ट : 21 जनवरी से 25 जनवरी (नागपुर)
दूसरा टेस्ट : 29 जनवरी से 2 फरवरी (चेन्नई)
तीसरा टेस्ट : 11 फरवरी से 15 फरवरी (गुवाहाटी)
चौथा टेस्ट : 19 फरवरी से 23 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट : 27 फरवरी से 3 मार्च (अहमदाबाद)

यह भी पढ़ें 

BCCI ने 2026-27 सीजन के लिए किया शेड्यूल का ऐलान, ये टीमें करेंगी भारत का दौरा

ऋषभ पंत की कप्तानी क्या जाने वाली है, LSG के ओनर संजीव गोयन्का ने बताई ये बात

Latest Cricket News