Team India Home Season Schedule: बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन के दौरान भारतीय टीम कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश भर के 17 शहर में आयोजित किए जाएंगे। टीम इंडिया का ये घरेलू सीजन एक्शन से भरपूर रहने वाला है। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा।
वेस्टइंडीज के दौरे से होगी भारत के घरेलू सीजन का आगाज
भारतीय टीम के इस घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। यह दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा सीरीज के सभी मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल जनवरी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी करेगी भारत का दौरा
इसके बाद भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि राजकोट, कटक और पुणे T20I मैचों की मेजबानी करेगा। नए साल की शुरुआत में, जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। जिम्बाब्वे और भारत के बीच ये तीन मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
- 27 सितंबर 2026: पहला वनडे: त्रिवेंद्रम
- 30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे: गुवाहाटी
- 03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे: न्यू चंडीगढ़
- 06 अक्टूबर 2026ल: पहला T20I: लखनऊ
- 09 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I: रांची
- 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I: इंदौर
- 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I: हैदराबाद
- 17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I: बेंगलुरु
श्रीलंका का भारत दौरा
- 13 दिसंबर 2026: पहला वनडे: दिल्ली
- 16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे: बेंगलुरु
- 19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे: अहमदाबाद
- 22 दिसंबर 2026: पहला T20I: राजकोट
- 24 दिसंबर 2026: दूसरा T20I: कटक
- 27 दिसंबर 2026: तीसरा T20I: पुणे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
- 3 जनवरी 2027: पहला वनडे: कोलकाता
- 6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे: हैदराबाद
- 9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे: मुंबई
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
- 21- 25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट : नागपुर
- 29 जनवरी - 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट: चेन्नई
- 11 - 15 फरवरी: तीसरा टेस्ट: गुवाहाटी
- 19 - 23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट: रांची
- 27 फरवरी - 3 मार्च: पांचवां टेस्ट : अहमदाबाद
यह भी पढ़ें
कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला
क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा