1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 25, 2026 12:13 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:13 am IST

RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने करीब 16706 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इस बड़े बदलाव के बाद आर्यमन बिड़ला RCB के नए चेयरमैन बनेंगे। वह पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं।

Aryaman Birla- India TV Hindi
आर्यमान बिड़ला Image Source : ARYAMAN VIKRAM BIRLA INSTAGRAM

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने करीब 16706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) में खरीद लिया है। इस डील में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं। यह सौदा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से 100% हिस्सेदारी खरीदकर किया गया है, जिसमें RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला RCB के नए चेयरमैन बनेंगे। आर्यमन बिड़ला पहले क्रिकेट खेल चुके हैं और अब RCB के नए चेयरमैन बनने जा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि आर्यमन IPL भी खेल चुके हैं।

कौन हैं आर्यमन बिड़ला?

आर्यमन बिड़ला एक युवा उद्योगपति होने के साथ-साथ पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 9 जुलाई 1997 को जन्मे आर्यमन ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेला है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन बिड़ला और मौजूदा RCB कप्तान रजत पाटीदार एक समय घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग पार्टनर भी रह चुके हैं। आर्यमन IPL से भी जुड़े रहे हैं। उन्हें 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, लेकिन 2019 में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से दूरी बना ली। उनके इस फैसले ने भारतीय खेल जगत में मेंटल हेल्थ जैसे अहम मुद्दे पर ध्यान खींचा था।

RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन 

क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रखा और अब वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ ई-कॉमर्स, रिटेल और स्टार्टअप सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब RCB के नए चेयरमैन के रूप में आर्यमन बिड़ला एक नई सोच और नई रणनीति के साथ टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। IPL 2026 में RCB नए मालिक और नए विजन के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

​यह भी पढ़ें:

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल