IPLके 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में मचे भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। उन लोगों के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा कदम उठाया है। यह फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को RCB की पहली IPL खिताबी जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में लिया गया है। फ्रेंचाइजी ने सीजन की शुरुआत से पहले कुछ अहम फैसले लिए हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें हर मैच में रहेंगी खाली
4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच एक दर्दनाक घटना हुई थी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया था। RCB और KSCA के संयुक्त फैसले के तहत फ्रेंचाइजी ने फैसला किया है कि स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को आम दर्शकों के लिए हटा दिया गया है। अब इन सीटों पर कभी कोई नहीं बैठेगा और ये 11 सीटें हमेशा खाली रहेगी। IPL और इंटरनेशनल मैचों समेत हर मुकाबले में ये सीटें खाली रहेंगी। RCB के जेस्चर की सभी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
स्टेडियम के गेट के पास बनेगा बड़ा स्मारक चिन्ह
RCB ने इस सीजन से पहले कुछ और भी अहम फैसले लिए हैं। भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को सम्मान देने की सोच के साथ सोच के साथ स्टेडियम में एक स्मारक बनाने का फैसला किया गया है। 28 मार्च को IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले स्टेडियम के एंट्री गेट के पास इस स्मारक का अनावरण किया जाएगा। मैच के दिन 11 पीड़ितों के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखा जाएगा।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान प्लेयर्स पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी
RCB के खिलाड़ी इस सीजन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जर्सी नंबर 11 पहनकर भी इन पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। फ्रेंचाइजी के CEO राजेश मेनन ने इस पूरे प्लान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्नाटक सरकार, पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब सभी मैचों के लिए सख्त SOP लागू किया गया है, जो KSCA, RCB और लोकल एजेंसियों के साथ मिलकर लागू होगा।
पहले मैच में RCB और SRH की टीमें आमने-सामने
IPL 2026 के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में होगा। सीजन के पहले मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले RCB की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में खेलेगी। रेगुलर कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में ईशान किशन जिम्मा संभालेंगे।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: आईसीसी रैंकिंग से तय होंगी टीमें, साउथ अफ्रीका ने किसे दी राहत
बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका