1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका

बड़ी खबर! IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल, RCB को लगा एक और बड़ा झटका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 24, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:49 pm IST

IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम डायरेक्टर ने गेंदबाज को लेकर अपडेट दिया है।

Yash Dayal- India TV Hindi
यश दयाल Image Source : AP

Yash Dayal out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले RCB को एक बड़ा झटका जोश हेजलवुड के रूप में लग चुका है। हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों के लिए पहले ही बाहर हो गए हैं।

यश दयाल को लेकर RCB के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

यश दयाल को लेकर RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन RCB के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पर्सनल दिक्कतों की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। हालांकि RCB ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी यश दयाल की जगह पर किसी और प्लेयर को मौका देती है या नहीं। यश दयाल ने RCB के लिए पिछले सीजन अच्छी गेंदबाजी की थी, वहां उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे।

टीम बस के पोस्टर से गायब है यश दयाल की तस्वीर

यश दयाल को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। वह इस सीजन अभी तक RCB टीम के ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद से ही इस सीजन उनके खेलने पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक चार दिन पहले RCB के डायरेक्टर ने कंफर्म कर दिया कि वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की टीम बस की तस्‍वीरें सामने आईं। इनमें सभी खिलाड़ियों के चेहरे दिखाई दे रहे थे लेकिन यश दयाल की तस्वीर वहां नहीं थी।

यश दयाल को लेकर RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने दिया बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि हम ये कंफर्म कर रहे हैं कि यश टीम में शामिल नहीं होंगे। जैसा कि आप जानते हैं, वह एक पर्सनल सिचुएशन से गुजर रहे हैं। हम अब तक यश के लिए बहुत सपोर्टिव रहे हैं और यह इस बात से जाहिर होता है कि जब हमारे पास खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने का मौका था, तब हमने उन्हें रिटेन किया। हम उन्हें रिटेन करना चाहते थे।  वह अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं और शॉर्ट टर्म में भी, जहां तक दिख रहा है, वह कॉन्ट्रैक्ट में ही रहेंगे। हम उनसे रेगुलरली बातचीत कर रहे हैं, और मैंने आज उनसे पहले भी बात की थी।

यह भी पढ़ें 

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल