भारतीय महिला क्रिकेट अपने आगामी व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन की शुरुआत घरेलू जमीन पर जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ होने वाली तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के साथ करेगी। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई की तरफ से पहले ही स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, तो वहीं पहली बार भारत का दौरा करने वाली जिम्बाब्वे महिला टीम के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है। ऐसा पहली बार होगा जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगी ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी ऐतिहासिक रहने वाली है। जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से भारत दौरे के लिए जो स्क्वाड का ऐलान किया गया है उसमें कप्तानी की जिम्मेदारी जोसेफिन न्कोमो को सौंपी गई है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के स्क्वाड को ही जिम्बाब्वे ने रखा बरकरार
जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से भारत के दौरे को लेकर जो स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें उन्होंने उसी टीम को बरकरार रखा है जिन्होंने सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। इसमें कप्तानी जहां जोसेफिन न्कोमो ने संभाली थी तो वहीं टीम में बिज़ा और न्धलोवु भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने हरारे में दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की महिला टीम को चार विकेट से हराकर ICC महिला चैंपियनशिप में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह जिम्बाब्वे महिला टीम का भारत का पहला दौरा होगा और यह पहली बार होगा जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम एक-दूसरे का सामना करेंगी। इस दौरे पर खेले जाने वाले तीन टी20 मैच जिम्बाब्वे महिला टीम को 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर के स्टेडियम में खेलने हैं और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले बड़ौदा के स्टेडियम में 23, 25 और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसमें वनडे सीरीज के मुकाबले ICC महिला चैंपियनशिप का भी हिस्सा होंगे।
भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम का स्क्वाड
जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), बिलेव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस न्धलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजाई चिगोरा, न्याशा ग्वांजुरा, नोमवेलो सिबांडा, लॉरिन फिरी, चियेड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा, टेंदाई माकुशा, शार्ने मेयर्स।
स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम इंडिया खेलेगी सीरीज
टीम इंडिया की जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में बदले नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें स्मृति मंधाना नियमित कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज खेलेंगी, ऐसे में अब उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिली है जिसमें वह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, घर पर हजार T20I रन पूरे करने वाले बने सिर्फ 7वें भारतीय
एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी ने लूटी महफिल, 37 गेंदों में जड़ा शतक; लगाए 11 छक्के