India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। भारतीय टीम अभी भी सीरीज में 1-2 से पीछे है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इसमें टीम इंडिया की निगाहें जीत दर्ज करने पर होंगी, लेकिन ओवल के ग्राउंड पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। अभी तक इस ग्राउंड पर सिर्फ दो ही भारतीय कप्तानों को टेस्ट में जीत नसीब हो पाई। इनमें विराट कोहली और अजीत वाडेकर के नाम शामिल हैं।
वाडेकर की कप्तानी में 1971 में जीती थी भारतीय टीम
अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1971 में ओवल के मैदान पर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में ओवल के मैदान पर 2021 में मैच 157 रनों से जीता था। इसमें रोहित शर्मा टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए थे और 127 रनों की पारी खेली थी।
गिल के पास सुनहरा मौका
अब ओवल के मैदान पर होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज कर लेती है, तो कप्तान शुभमन गिल एक तीर से निशाने कर लेंगे। पहला तो भारतीय टीम उनकी कप्तानी में इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से बराबर कर लेगी। उसके अलावा गिल ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इसके लिए भारतीय प्लेयर्स को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
ओवल के मैदान पर ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड
ओवल के मैदान पर अभी तक भारतीय टीम ने कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है और 6 मैच हारे हैं। इसके अलावा 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 209 रनों से मुकाबला जीता था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था।
यह भी पढ़ें:
सिर्फ 21 रन, रवींद्र जडेजा के नाम हो जाएगा एक और रिकॉर्ड, छोड़ देंगे वीवीएस लक्ष्मण को पीछे
टीम इंडिया के लिए अब ड्रॉ ही जीत है, करीब एक साल में हो गई मिट्टी पलीद
Latest Cricket News