1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब से शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज, नोट कीजिए तीन मैचों का पूरा शेड्यूल

कब से शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज, नोट कीजिए तीन मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद अब वनडे मैचों की बारी है। इसके तहत तीन मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए कि कौन सा मैच कब खेला जाएगा।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज जारी है। अभी अभी टी20 मैचों की सीरीज समाप्त हुई है, जिसमें भारतीय टीम को बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ी है। अब वनडे सीरीज होगी। वनडे सीरीज में जहां एक ओर टीम इंडिया का कप्तान बदला हुआ नजर आएगा, वहीं टीम भी काफी अलग है। सीरीज कब से शुरू होगी और इसके मैच कब कब खेले जाएंगे, ये बात आप अभी से जान लीजिए, ताकि अगर आप मैच देखन चाहें तो कोई दिक्कत ना हो। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बैक टू बैक दो सीरीज में हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पहला चरण पूरा हो गया है, जो भारतीय टीम के लिए काफी दुख और दर्द देने वाला रहा। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया था, इसके बाद लगातार चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की ये बैक टू बैक दूसरी हार है। इससे पहले आयरलैंड सीरीज में भी टीम का पूरी तरह से सफाया हो गया था। अब वनडे सीरीज होगी, इसमें जीत की उम्मीद की जा सकती है। 

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा

वनडे सीरीज की बात करें तो इसमें तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। जो की बर्मिंघम में होगा। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को होना है। यानी अगले संडे तक सारे मैच हो जाएंगे, इसके साथ ही इस सीरीज का भी समापन हो जाएगा। 

शुभमन गिल करेंगे कप्तानी, श्रेयस अय्यर हैं वनडे में उपकप्तान

आने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। टी20 टीम के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर इस फॉर्मेट में उपकप्तान होंगे। इतना ही नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज के दौरान खेलते हुए नजर आएंगे। इन्हीं दो खिलाड़ियों को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि जो हश्र टीम इंडिया का टी20 सीरीज के दौरान हुआ, उसे देखते हुए टीम को सतर्क तो रहना ही होगा।

इंग्लैंड ODI के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव। 

यह भी पढ़ें 

वनडे में इंग्लैंड पर भारी रही है टीम इंडिया, हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही, कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News