1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल, ये है मैच का सही वक्त

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल, ये है मैच का सही वक्त

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे आप टीवी व मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए।

suryakumar yadav and harry brook- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। आज एक और टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं दूसरी टीम फाइनल में जाएगी और इसके बाद खिताब से केवल एक कदम दूर रह जाएगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि आज का ये मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा। इतना ही नहीं, आप इस मैच को लाइव टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, ये भी जान लीजिए। 

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में कर ली एंट्री

टी20 विश्व कप 2026 में अब केवल दो ही मैच बचे हैं। एक सेमीफाइनल होना बाकी है, इसके बाद फाइनल खेला जाएगा। एक सेमीफाइनल हो गया है। जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया, इसमें न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। अब दूसरी फाइनल में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला आज शाम को हो जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच आज खेला जाएगा, इसकी विजेता टीम फाइनल में चली जाएगी। आज का मैच काफी रोचक होगा, इसकी पूरी उम्मीद है। 

आज शाम सात बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला

आज के मैच की बात की जाए तो ये मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो ये शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले शाम साढ़े सात बजे से टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच हुआ तो ये रात साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। आज के मैच के लिए दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। अब जब मैदान पर ये टीमें उतरेंगी तो बनाई गई रणनीति कितनी काम करती है, ये देखना होगा। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं लाइव मैच

इस बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो आपको पता ही है कि टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के पास है। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स पर जा सकते हैं, यहां अलग अलग भाषा में आप कमेंट्री भी सुन सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो इसक लिए जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। साथ ही अगर आप स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। 

भारत का पूरा स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर। 

इंग्लैंड का पूरा स्क्वॉड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तानी खिलाड़ी की नापाक हरकत, टी20 वर्ल्ड कप में होटल की महिला कर्मचारी से की थी छेड़छाड़

IND vs ENG: वानखेड़े में बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज करेंगे कमाल, पिच का होगा अहम रोल

Latest Cricket News