1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG टेस्ट सीरीज में बदला ट्रॉफी का नाम, अब इन दो दिग्गजों के नाम से खेली जाएगी सीरीज

IND vs ENG टेस्ट सीरीज में बदला ट्रॉफी का नाम, अब इन दो दिग्गजों के नाम से खेली जाएगी सीरीज

IND vs ENG: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 20 जून से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला लिया है जिसमें अब ये सीरीज तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से खेली जाएगी।

Sachin Tendulkar And James Anderson- India TV Hindi
Image Source : GETTY सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज को पहले पटौदी ट्रॉफी के नाम से पहचाना जाता था, जिसके नाम को अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बदलने का फैसला लिया है। ईसीबी ने मार्च महीने में पटौदी परिवार को पत्र लिखकर ये जानकारी दी थी कि वे इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। वहीं अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को नया नाम भी दे दिया गया है जो वर्ल्ड क्रिकेट के 2 महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर है।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से पहचानी जाएगी भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

सचिन तेंदुलकर का जहां वर्ल्ड क्रिकेट में लंबे समय तक दबदबा देखने को मिला तो वहीं जेम्स एंडरसन ने बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बीबीसी स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से पहचाना जाएगा, जिसका पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले के मैदान पर होगा। ईसीबी की तरफ से ट्रॉफी के नए नाम का ऐलान टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले आधिकारिक तौर पर कर दिया जाएगा।

सचिन को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एंडरसन ने बनाया अपना शिकार

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान जेम्स एंडरसन के खिलाफ कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सचिन को उनके टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 9 बार जेम्स एंडरसन ने आउट किया है। सचिन ने जेम्स एंडरसन की टेस्ट क्रिकेट में कुल 350 गेंदों का सामना किया है जिसमें वह 23.11 के औसत से 208 रन बनाने में कामयाब हो पाए। सचिन ने एंडरसन की गेंदों पर 34 चौके लगाए जबकि 260 डॉट गेंदों का सामना किया। सचिन जहां अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनके नाम कुल 15921 रन दर्ज हैं तो वहीं जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 704 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: शुभमन गिल ने गेंदबाजी अटैक पर जताया भरोसा, बुमराह को लेकर भी दिया ये बयान

IPL चैंपियन प्लेयर ने इस सीरीज से लिया नाम वापस, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का हुआ ऐलान

Latest Cricket News