इंग्लैंड की टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में सीरीज खेल रही है, जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज को जहां उन्होंने 3-0 से अपने नाम किया तो वहीं अब उसे 6 जून से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट का भी नाम शामिल था, लेकिन उन्होंने अब इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।
फिल साल्ट ने इस वजह से लिया टी20 सीरीज से अपना नाम वापस
आईपीएल 2025 के सीजन में फिल साल्ट के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने आरसीबी की टीम को विजेता बनाने में काफी अहम भूमिका अदा की। वहीं साल्ट जिनको अब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज में खेलना था उन्होंने उससे अपना नाम वापस ले लिया है। साल्ट इसी हफ्ते की शुरुआत में पिता बने हैं, जिसके बाद उन्होंने ईसीबी से इस सीरीज से अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया था, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए फिल साल्ट सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर रहे, जिसमें उन्होंने 13 मैचों में 33.58 के औसत से जहां 403 रन बनाने में कामयाब हुए तो वहीं उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली।
साल्ट की जगह जेमी स्मिथ को किया गया शामिल
फिल साल्ट के नाम वापस लेने के बाद अब ईसीबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को उनकी जगह पर स्क्वाड में शामिल किया है। इंग्लैंड की टीम जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर खेलेगी तो वहीं इसके बाद दूसरा टी20 मैच ब्रिस्टल में 8 जून को जबकि सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला 10 जून को साउथैम्प्टन के मैदान पर खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।
ये भी पढ़ें
इस भारतीय खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खौफ में होंगे अंग्रेज, सिक्स लगा लगाकर तोड़ दी थी कमर
IND vs ENG: रिकी पोटिंग ने कप्तान को दिया ज्ञान, शुभमन गिल का नंबर भी बताया