1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs JPN T20I मैच हर बॉल पर गजब का रोमांच, एक- एक बॉल पर थमी सांसें, आखिर में मिली केवल दो रन की जीत

IND vs JPN T20I मैच हर बॉल पर गजब का रोमांच, एक- एक बॉल पर थमी सांसें, आखिर में मिली केवल दो रन की जीत

भारत और जापान के बीच ऐसा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हर बॉल के रोमांच के बाद आखिरी में टीम इंडिया ने दो रन से मैच अपने नाम कर लिया।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रेयस अय्यर

किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच इतना रोचक हो जाएगा, जिसमें हर बॉल पर सांसें थम सी जाएं। भारत और जापान की टीमें पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने थी, लेकिन मैच में जबरदस्त रोचांच देखने के लिए मिला। जब तक आखिरी बॉल नहीं फेंक दी गई, त​ब तक धड़कन बढ़ी हुई थी, आखिर में भारत ने दो रन से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली। 

मैदान गीला होने के कारण केवल 5 ओवर का ही हो पाया मुकाबला

भारत और जापान के बीच का टी20 इंटरनेशनल मैच 20 ओवर का होना था, लेकिन मैदान गीला होने के कारण इसमें देरी हुई। सुबह नौ बजे से लेकर 12 तक तीन बार अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया, तब जाकर तय हो पाया कि अब पांच पांच ओवर का मैच खेला जाएगा। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाना था, लेकिन पहली बॉल 12 बजकर 40 मिनट पर डाली जा सकी। 

टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं बना सके रन

केवल 5 ओवर का मैच शुरू हुआ तो भारतीय फैंस घबरा गए। पहले ही ओवर की आखिर बॉल पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरे ओवर में दूसरे ओपनर संजू सैमसन भी चलते बने, जो सात बॉल पर केवल 9 रन बना पाए थे। तीसरे ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। उन्होंने छह बॉल पर तीन रन की पारी खेली। तीसरे और चौथे ओवर में कोई विकेट नहीं गिरा, लेकिन रन भी ज्यादा नहीं आए। इससे पहले की पारी समाप्त होती, कप्तान श्रेयस अय्यर भी चलते बने। उन्होंने 12 बॉल पर 16 रन बनाए।

भारतीय टीम बना सकी केवल 32 रन, गेंदबाजों ने कराई वापसी

टीम इंडिया पांच ओवर में केवल 32 ही रन बना सकी, इससे लगा कि आज इतिहास लिखा जाएगा और जापानी टीम भारत पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाएगी। इस बीच जब भारत की गेंदबाजी शुरू हुई तो कप्तान श्रेयस ने पहला ओवर अर्शदीप सिंह या फिर यश ठाकुर को देने की जगह अक्षर पटेल से करवाया। उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया और दो रन खर्च किए। दूसरा ओवर लेकर वॉशिंगटन सुंदर आए उन्होंने भी एक विकेट ले लिया। इस ओवर में छह रन आए। इस तरह से पहले दो ओवर में जापानी टीम आठ ही रन बना सकी और दो विकेट गिर चुके थे। 

हर ओवर में दिखा गजब का रोमांच 

तीसरा ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए, लेकिन इसमें रन ज्यादा चले गए। बिश्नोई ने 10 रन खर्च दिए और विकेट भी नहीं मिल। तीन ओवर में जापान का स्कोर 18 रन हो गया था, इसके बाद लगा कि अब टीम इंडिया हार जाएगी। लेकिन फिर चौथा ओवर सुंदर को दिया गया। उन्होंने इस ओवर में फिर से एक विकेट लिया और सात रन खर्च किए। जापान का स्कोर चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया। इसके बाद आखिरी ओवर में यानी छह बॉल पर जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। अब हर बॉल पर रोमांच था। पहली दो बॉल पर उन्होंने एक रन दिया। तीसरी बॉल वाइड हो गई। अंपायर ने चौथी बॉल भी वाइड करार दी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और पटेल ने अंपायर को समझाया कि ये वाइड नहीं है। थोड़ी सी देर की बात के बाद आखिर अंपायर मान गए। जो एक एक्स्ट्र रन गया था, वो तो बचा ही, साथ ही एक बॉल भी काउंट हो गई। 

आखिरी ओवर में वाइड बॉल को लेकर बवाल

अक्षर पटेल ने आखिरी तीन बॉल पर एक एक रन कर तीन रन ​दिए और जापान को केवल पांच ही रन बनाने दिए। इस तरह से जापान की टीम केवल 30 ही रन बना सकी और टीम ने दो रन से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली। मैच काफी रोचक रहा और हर बॉल पर धड़कनें बढ़ी रही, ले​किन अच्छी बात ये ही कि भारत ने मैच अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से पीटा

शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल मैच में तोड़ा लौरा वुलवार्ट का रिकॉर्ड

Latest Cricket News