A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NAM: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला, इस तरह बिल्कुल फ्री में देखें मैच

IND vs NAM: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला, इस तरह बिल्कुल फ्री में देखें मैच

India vs Namibia: भारतीय टीम आज नामीबिया के खिलाफ टी20 ​वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। मुकाबला कितने बजे शुरू होगा, साथ ही इसे लाइव कैसे देख पाएंगे, ये अभी से जान लीजिए।

india cricket team- India TV Hindi Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

 

India vs Namibia LIVE Details: भारतीय ​क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले के लिए बिल्कुल तैयार है। आज टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। साथ ही अगर आप मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो उसका भी तरीका आपको अभी से जान लेना चाहिए, ताकि कोई दिक्कत ना हो। 

भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर आ रही है दिल्ली

भारत और नामीबिया के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। ये वही स्टेडियम है, जिसे पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना और पहचाना जाता था। स्टेडियम वही है, बस इसका नाम बदल दिया गया है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर आ रही है, उसके पास दो अंक हैं, साथ ही नेट रन रेट भी अच्छा है। वहीं नामीबिया की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। आज के मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। 

शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला, साढ़े छह बजे होगा टॉस

इस बीच मैच के वक्त की बात की जाए तो ये शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। अगर पूरे 20 ओवर का मैच हुआ तो करीब साढ़े दस बजे तक खत्म भी हो जाएगा। लेकिन नामीबिया की टीम भारत का कितनी देर तक सामना करती है, ये देखना होगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने सारे मैच शाम को सात बजे ही खेलेगी। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं भारत बनाम नामीबिया मुकाबला

भारत बनाम नामीबिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो इसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। यहां आपको पास भाषा बदलने की भी विकल्प रहेगा। आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। साथ ही अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। आपको मोबाइल में ये एप नहीं है तो इसे डाउनलोड कर लीजिए। अगर है तो इसे अपडेट जरूर कर लीजिएगा। 

डीडी ​स्पोर्ट्स चैनल पर भारत बनाम बनाम नामीबिया मैच बिल्कुल फ्री में देखें 

इसके साथ ही आप दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव मैच टीवी पर देख सकते हैं। यहां आपका कोई खर्च नहीं होगा, यानी फ्री में मैच देखने के लिए मिलेगा। लेकिन यहां शर्त ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होगा चाहिए। अगर और किसी कंपनी का कनेक्शन है तो वहां पर मैच नहीं दिखाई देगा। इसका विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। 

भारत का पूरा स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर। 

नामीबिया का पूरा स्क्वॉड: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भयंकर उठापटक जारी, इंग्लैंड को जबरदस्त नुकसान, वेस्टइंडीज बनी सरताज

सूर्यकुमार यादव के पास नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

Latest Cricket News