1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के पास नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

सूर्यकुमार यादव के पास नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 11, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 08:49 pm IST

IND vs NAM: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बल्ले से शानदार तरीके से किया है, जिसमें उनके पास नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट कोहली को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने अपना आगाज जीत के साथ किया है, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले में यूएसए की टीम को 29 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक समय 77 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर से पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि टीम को 20 ओवर्स में 161 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 49 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली थी। वहीं अब टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें सूर्या के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा जहां वह विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।

सूर्या को बस खेलनी है एक और अर्धशतकीय पारी

सूर्यकुमार यादव की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह अकेले दम पर पूरे मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। सूर्या का वर्ल्ड कप से पहले बल्ले से कोई खास फॉर्म देखने को नहीं मिल रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई 5 मैचों की सीरीज में उन्होंने फिर से अपना कमाल दिखाया जिसे वह टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भी जारी रखने में कामयाब रहे। अब 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में एकबार फिर से सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव पर रहने वाली हैं, जिसमें वह यदि इस मैच में फिफ्टी लगाने में कामयाब होते हैं तो घर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो जाएंगे। अभी सूर्यकुमार यादव 14 फिफ्टी प्लस पारियां टी20 इंटरनेशनल में घर पर खेली हैं, जिसमें वह विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

घर पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 14 पारियां
  • सूर्यकुमार यादव - 14 पारियां
  • केएल राहुल - 12 पारियां
  • रोहित शर्मा - 10 पारियां
  • ईशान किशन - 8 पारियां

घर पर अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का घर पर अब तक बल्ले से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 44 मैचों की 43 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39 के औसत से कुल 1404 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 13 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी देखने को मिली है। सूर्या का घर पर स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 170.18 का देखने को मिला है। इसके अलावा वह घर पर कुल 86 छक्के और 126 चौके अब तक लगाने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा हो गए फिट, अस्पताल से मिली छुट्टी, खेलने पर फैसला अभी नहीं

अफगानिस्तान की टीम क्या कर पाएगी सुपर 8 में एंट्री, दो और टीमों को देना होगा साथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल