IND vs NZ 2nd T20I: टीम इंडिया ने दूसरे टी20 को किया 4 विकेट से अपने नाम, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है। दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो 70 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, जिसके बाद तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। तिलक वर्मा के बल्ले से इस मैच में 51 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। इससे पहले भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। टीम के शुरुआती तीन विकेट महज 41 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी को संभाला। न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उनका साथ निभाते हुए बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा फिन एलन ने 16 रन, टिम सीफर्ट ने 7 रन, डेरिल मिचेल ने 6 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर 4 और ब्रेसवेल 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
टीम इंडिया की जीत में चमके तिलक वर्मा
भारतीय टीम की इस मुकाबले में 4 विकेट से जीत में सबसे अहम भूमिका तिलक वर्मा ने निभाई जिनके बल्ले से 51 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए 70 के स्कोर पर अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, जहां से जीत काफी मुश्किल दिख रही थी, जिसके बाद तिलक ने एक छोर से जहां पारी को संभाला तो वहीं उनको नमन और नीतीश का साथ मिला जिसके दम पर जीत हासिल हुई।
दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
Live updates : IND vs NZ 2nd T20I Live Score
-
October 24, 2026 4:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 4 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुकाबले को 19.5 गेंदों में 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की।
-
October 24, 2026 4:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 11 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं, जिसमें अब बची आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए 11 रन और बनाने हैं।
-
October 24, 2026 4:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को बची 12 गेंदों में जीत के लिए बनाने हैं 29 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं, जिसमें अब बची 12 गेंदों में जीत के लिए 29 रन और बनाने हैं। तिलक वर्मा 26 और नीतीश कुमार रेड्डी 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 24, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को अब बची 24 गेंदों में जीत के लिए बनाने हैं 55 रन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बची 24 गेंदों में अब जीत के लिए 55 रन और बनाने हैं।
-
October 24, 2026 3:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नमन धीर 31 रन बनाकर लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपना छठा विकेट 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 112 के स्कोर पर नमन धीर के रूप में गंवा दिया है, जो 17 गेंदों में 31 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
October 24, 2026 3:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 13 ओवर्स में बनाए 92 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को बची 42 गेंदों में जीत के लिए 89 रन और बनाने हैं। अभी तिलक वर्मा 4 और नमन धीर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 24, 2026 3:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अक्षर पटेल 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन
क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट 70 के स्कोर पर अक्षर पटेल के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
October 24, 2026 3:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर 69 के स्कोर पर चौथा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
-
October 24, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को बची 60 गेंदों में जीत के लिए बनाने हैं 115 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं, जिसमें अब जीत के लिए बची 60 गेंदों में 115 रन और बनाने हैं। अभी कप्तान श्रेयस अय्यर 7 और अक्षर पटेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 24, 2026 3:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा को सैंटनर ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 56 के स्कोर पर तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो 27 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।
-
October 24, 2026 3:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 8 ओवर्स में बनाए 54 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 26 और कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 24, 2026 3:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट 44 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में गंवा दिया है, जो 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
October 24, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन लौटे पवेलियन
संजू सैमसन के रूप में इस मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। वह 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। अब वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
-
October 24, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक और संजू ने दिलाई शानदार शुरुआत
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर इस मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है। 4 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 37 रन है। अभिषेक 20 और संजू 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 24, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक शर्मा को मिला जीवनदान
अभिषेक शर्मा इस मैच में एक बड़ा जीवनदान 1 के स्कोर पर मिला है। जैकब डफी ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया था, लेकिन वो नो बॉल था। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।
-
October 24, 2026 2:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैट हेनरी ने फेंका मेडन ओवर
मैट हेनरी के पहले ओवर में टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन एक भी रन नहीं बना सके। उन्होंने ये मेडन ओवर फेंका।
-
October 24, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर रहे हैं ओपनिंग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इस मैच में ओपनिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर मैट हेनरी डाल रहे हैं। भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का टारगेट है।
-
October 24, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 181 रनों का टारगेट
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के सामने 281 रनों का टारगेट रखा है।
-
October 24, 2026 2:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेवन जैकब्स भी लौटे पवेलियन
बेवन जैकब्स के रूप में इस मैच में भारत को बड़ी सफलता मिली है। उन्हें नितीश रेड्डी ने आउट किया। टीम का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।
-
October 24, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया मिली बड़ी सफलता
टीम इंडिया को इस मैच में चौथी सफलता मिली है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा है। जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 43 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए।
-
October 24, 2026 1:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
40 गेंदों में जैकब्स ने लगाया अर्धशतक
बेवन जैकब्स ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर अच्छी बैटिंग की है। 17 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।
-
October 24, 2026 1:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक हुआ पूरा
ग्लेन फिलिप्स ने दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह इस बेवन जैकब्स के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन है।
-
October 24, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कीवी टीम के 100 रन हुए पूरे
न्यूजीलैंड ने इस मैच में 14वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम का स्कोर 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। बेवन जैकब्स और ग्लेन फिलिप्स अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
October 24, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 23 और बेवन जैकब्स 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 24, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर ने छोड़ा आसान कैच
श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव की गेंद पर बेवन जैकब्स का एक आसान सा कैच छोड़ा है। वह 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैकब्स और फिलिप्स के बीच 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।
-
October 24, 2026 1:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर का खेल हुआ खत्म
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। अब यहां से अगले 10 ओवर के खेल में कीवी टीम कितना स्कोर बना पाती है ये देखने वाली बात होगी।
-
October 24, 2026 1:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों में 14 तो वहीं बेवन जैकब्स 10 गेंदों में 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
October 24, 2026 1:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रिंस यादव ने लिया फिन एलन का विकेट
प्रिंस यादव ने फिन एलन को आउट करके इस मैच में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है। वह 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
-
October 24, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भुवनेश्वर कुमार को मिला पहला विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने डेरिल मिचेल का विकेट लिया है, जो 6 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन है। यह इस दौरे पर भुवनेश्वर कुमार का पहला विकेट है।
-
October 24, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टिम सीफर्ट सस्ते में लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया है। कीवी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।
-
October 24, 2026 12:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिन एलन और टिम सीफर्ट कर रहे हैं न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग
न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो गया है। सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट इस मैच में पारी का आगाज कर रहे हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं।
-
October 24, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 पर करेंगे बल्लेबाजी
लंबे समय के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिला है। वह इस मैच में ईशान किशन की जगह खेल रहे हैं। टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह वो इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।
-
October 24, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
-
October 24, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
-
October 24, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
-
October 24, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
ईशान किशन को लगी चोट
टीम इंडिया ने इन फॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी। चोट की वजह से वह इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनके बैकअप के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है।
-
October 24, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टी20 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी
-
October 24, 2026 11:27 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र