A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ: भारत में टीम इंडिया के खिलाफ इतने साल से ODI मैच नहीं जीता न्यूजीलैंड, हाल बेहद बुरा

IND vs NZ: भारत में टीम इंडिया के खिलाफ इतने साल से ODI मैच नहीं जीता न्यूजीलैंड, हाल बेहद बुरा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। वहीं भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

india vs new zealand- India TV Hindi Image Source : PTI भारत के खिलाफ वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 जनवरी से खेली जाएगी। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टार प्लेयर्स के खेलने के चांस हैं। भारत ने पिछली वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीती थी। तब से ही टीम के हौसले बुलंद हैं। अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से लोहा लेना होगा। आइए वनडे सीरीज से पहले जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है?

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 120 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 62 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं 50 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। जबकि 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। इसके अलावा एक मुकाबला टाई रहा है। ऊपर लिखे आंकड़ों के हिसाब से वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 2017 में वानखेड़े में जीता था वनडे मैच

न्यूजीलैंड की टीम पिछले 9 सालों से भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई है। पिछली बार न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर वनडे मैच साल 2017 में जीता था। तब यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। उसके बाद से कीवी टीम भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए तरस रही है।

शुभमन गिल को मिल सकती है वनडे सीरीज के लिए कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने की संभावना है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में अब उनका पूरा फोकस वनडे फॉर्मेट पर होगा। वह पिछली वनडे सीरीज में चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे। तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की भूमिका केएल राहुल ने निभाई थी।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जड़ा दमदार शतक, BBL में बना डाले इतने रन

ये खिलाड़ी कर सकता है क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, साल 2026 शुरू होते ही एक और रिटायरमेंट

Latest Cricket News