Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये खिलाड़ी कर सकता है क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, साल 2026 शुरू होते ही एक और रिटायरमेंट

ये खिलाड़ी कर सकता है क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, साल 2026 शुरू होते ही एक और रिटायरमेंट

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 01, 2026 02:55 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 02:55 pm IST

साल 2026 का अभी तो आगाज ही हुआ है, इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एक और रिटायरमेंट क्रिकेट से हो सकता है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के बड़े क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा को लेकर से अटकलें लग रही हैं।

usman khawaja- India TV Hindi
Image Source : AP उस्मान ख्वाजा

साल 2025 में कई बड़े और दिग्गज ​क्रिकेट खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट का ऐलान किया। अब जबकि साल 2026 शुरू हो चुका है। पहले सप्ताह में ही एक और ​क्रिकेटर रिटायरमेंट का का ऐलान कर सकता है। हालांकि अभी केवल अटकलें हैं, लेकिन शुक्रवार सुबह इस पर से काफी हद तक पर्दा हट सकता है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार उस्मान ख्वाजा की। जो इस वक्त अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज सीरीज का आखिरी मैच, उनका भी आखिरी टेस्ट हो सकता है। 

4 जनवरी से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आखिरी टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज इस वक्त चल रही है। अभी तक चार मैच हो चुके हैं, जिसके शुरुआती तीन मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज का चौथा मुकाबला लोस्को​रिंग रहा और केवल दो ही दिन में खत्म हो गया, इसमें इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया और अपना सूपड़ा साफ होने से बचा लिया। इस बीच सीरीज का आखिरी मैच 4 जनवरी से खेला जाएगा। इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन उम्मीद है कि चार जनवरी को टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जाएगा। पता चला है कि शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉफ्रेंस होगी, जिसमें उस्मान ख्वाजा आएंगे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी दौरान उस्मान अपने रिटारमेंट का ऐलान कर सकते हैं। 

पाकिस्तान में जन्मे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला क्रिकेट

उस्मान ख्वाजा अब करीब 39 साल के हो गए हैं, साथ ही उनके बल्ले से उस तरह से रन नहीं निकल रहे हैं, जैसी उम्मीद टीम उनसे कर रही है। इस साल की एशेज सीरीज के दौरान उस्मान ख्वाजा के बल्ले से केवल एक अर्धशतक आया है, बाकी पारियों में वे सस्ते में आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में साल 1986 में हुआ था, लेकिन बाद में वे ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहीं से क्रिकेट खेलने लगे। उस्मान ने साल 2011 में सिडनी में ही खेला था। मौजूदा सीरीज का आखिरी मैच भी वहीं पर होगा। ऐसे में उस्मान के पास मौका होगा कि वे अपना पहला और आखिरी मुकाबला एक ही मैदान पर खेलते हुए दिखाई दें। 

अब ऐसा रहा है उस्मान का करियर

ख्वाजा के ​क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 87 टेस्ट खेलकर 6206 रन बनाए हैं। इसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 43.39 का है। उन्होंने 40 वनडे भी खेले हैं, इसमें वे 1554 रन ही बना सके। यहां उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक हैं। उस्मान ने 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 241 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि शुक्रवार को जब उस्मान ख्वाजा मीडिया से बात करेंगे तो क्या ऐलान करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने विदेश में भी कटाई नाक, टी20 में खेली टेस्ट जैसी पारी

जनवरी 2026 में टीम इंडिया खेलेगी 8 क्रिकेट मुकाबले, नोट कर लीजिए इस महीने का पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement