भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए यहां तक का सफर तय किया है और अब खिताब जीतने से महज एक कदम की दूरी पर हैं। इस बीच माना जा रह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फाइनल में बदलनी होगी। भले ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया हो, लेकिन एक खिलाड़ी ने मुश्किल खड़ी कर दी थी। अब हो सकता है कि उसे बाहर कर दूसरे खिलाड़ी की एंट्री कराई जाए।
टीम इंडिया 253 रन बनाने के बाद भी केवल 7 रन से ही जीती
भारतीय क्रिकेट टीम ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थे, तब लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम आखिरी ओवर में जीत पाई और वो भी केवल 7 रन से जीत मिली। वैसे तो जब कोई टीम 250 से ज्यादा का स्कोर बनाती है तो हर गेंदबाज की पिटाई होती है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की कुछ ज्यादा की धुनाई हुई।
वरुण चक्रवर्ती ने खर्च कर दिए मैच के दौरान 64 रन
वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में चार ओवर में 64 रन देकर केवल एक ही विकेट लिया। उनके चार ओवर में ऐसा लग रहा था कि मैच यहीं पर समाप्त हो जाएगा। इससे पहले जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला गया तो इसमें भी उन्होंने 40 रन देकर एक विकेट लिया था। यानी वे उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी उम्मीद थी। ऐसे में अगर वरुण फाइनल में खेले तो खेल खराब हो सकता है। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।
कुलदीप यादव को ममिल सकता है फाइनल में मौका, सुंदर भी एक विकल्प
कुलदीप यादव इस साल के विश्व कप में अब तक केवल एक ही मैच खेल पाए हैं, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में मौका दिया गया था, तब उन्होंने 3 ओवर में केवल 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया था, हालांकि इसके बाद फिर से उन्हें बिठा दिया गया और प्लेइंग इलेवन में वे नजर नहीं आए। इसके अलाव एक और विकल्प टीम के पास हैं, वो हैं वॉशिंगटन सुंदर। वे होंगे तो थोड़ी बहुत बैटिंग का भी सहारा मिल जाएगा। अब देखना होगा कि फाइनल के लिए जब कप्तान सूर्या मैदान में उतरेंगे तो उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करते हैं।
यह भी पढ़ें
ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
T20 World Cup 2026: क्या साल 2011 का इतिहास फिर दोहराया जाएगा, तो फिर टीम इंडिया का चैंपियन बनना पक्का
Latest Cricket News