टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या भारतीय टीम चैंपियन बन पाएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम इस साल विश्व कप में केवल एक ही मैच हारी और बाकी सारे मैच जीतने में कामयाब रही। इस विश्व कप में जो कुछ भी हो रहा है, वो साल 2011 की याद दिला रहा है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो फिर इस बार भी विश्व कप की ट्रॉफी आना बिल्कुल पक्का लग रहा है।
साल 2011 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है। 1983 के बाद पहली बार ऐसा हुआ था कि भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था। उस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे। श्रीलंका को फाइनल में हराकर भारत ने खिताब जीता था। उस साल टीम इंडिया केवल एक ही मैच हारी थी। वो किसी और से नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका से मिली थी। एक मैच टाई भी रहा था, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। यानी टीम इंडिया ने केवल एक मैच हारा और बाकी जीतने में कामयाब रही।
अब साल 2026 की बात की जाए तो टीम इंडिया ने इस साल अपनी टीम का जो सिलसिला यूएसए के खिलाफ किया था, वो साउथ अफ्रीका ने ही रोका था। जब सुपर 8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम हारी तो लगा कि कहीं सेमीफाइनल में जाने के ही लाले ना पड़ जाएं, लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की और फिर इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में भी जगह पक्की कर ली।
अब साउथ अफ्रीका से हारकर खिताब जीतना संयोग है या फिर कुछ और ये तो 8 मार्च को ही पता चलेगा। वैसे आपको याद ये भी दिला दें कि टीम इंडिया ने साल 2024 का टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ही जीता था। उस वक्त भी दोनों टीमें बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी। भारत का सिलसिला तो जारी रहा, लेकिन साउथ अफ्रीका का रुक गया। अब भारतीय टीम इस साल के टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। उसमें देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होती है।
यह भी पढ़ें
IND vs NZ: कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल, नोट कीजिए डेट और दिन
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही चहक उठे कप्तान सूर्या, अंग्रेज कप्तान काफी निराश
संपादक की पसंद