1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही चहक उठे कप्तान सूर्या, अंग्रेज कप्तान काफी निराश

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही चहक उठे कप्तान सूर्या, अंग्रेज कप्तान काफी निराश

 Published : Mar 05, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:51 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया है। इस बीच मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कहा, ये जान लीजिए।

suryakumar yadav and hardik pandya- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या Image Source : AP

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की दो टीमें अब मिल चुकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी, अब भारत ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया है। इस बीच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी एक बार फिर कमाल ​की रही। जैसे ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन हराया, कप्तान सूर्यकुमार यादव चहक उठे। मैच के बाद सूर्या और हारे हुए अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कहा, ये जान लीजिए। 

संजू सैमसन की बल्लेबाजी से खुश दिखे सूर्या

इंग्लैंड को सात रन से हराकर कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। मैच के बाद कप्तान ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय एहसास है। टीम की तारीफ करते हुए वे बोले कि  इतनी शानदार टीम को लीड करना वास्तव में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सभी प्लेयर्स के लिए ये एक खास एहसास है। संजू सैमसन ने एक बार टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली, इस पर सूर्या ने कहा कि जैसे ही संजू बैटिंग के लिए गया, उसे पता था कि  क्या करना है। जब विकेट भी गिरा तो उसे पता था कि विकेट अच्छा है, इसलिए वह खेलता रहा। जिस तरह से उसने बैटिंग की, वह टीम की जरूरत के हिसाब से था। पिछले साल उसने जो कड़ी मेहनत की थी, उसके बाद यह मिलना ही था। आज की पारी बहुत खास थी। 

मैच के बाद सूर्या ने हैरी से क्या पूछा ये भी बता दिया

भारत ने 250 से अधिक का स्कोर बना दिया इसके बाद भी जीत का अंतर केवल सात रन का रहा, इसको लेकर सूर्या ने कहा कि उन्होंने अभी हैरी ब्रूक से कहा कि तुम लोगों के खिलाफ और कितना स्कोर करना है। लेकिन सच कहूं तो, यह एक अच्छा विकेट था। जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उनसे क्रेडिट नहीं छीनना चाहता। वे हमेशा मैच में थे और हमेशा चेज में थे। लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और दूसरे बॉलर्स ने गेम को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है और उसने इतने सालों में इंडिया के लिए क्या किया है 

हैरी ब्रूक ने माना संजू सैमसन का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

उधर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उन्हें बस लगा कि पिच फ्रेश होने की वजह से शुरुआत में थोड़ी होल्ड हो सकती है और हमें पहली इनिंग्स में थोड़ी और स्पिन की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाहिर है, भारत ने बहुत अच्छा खेला। आज रात और इस पूरे कॉम्पिटिशन में हमने जिस तरह से खेला, उस पर हमारे सभी प्लेयर्स को गर्व होना चाहिए। ब्रूक बोले कि उन्होंने संजू सैमसन का कैच ड्रॉप करके बहुत बड़ी गलती की। जैसा कि पुरानी कहावत है, कैच से मैच जिताए जाते हैं और बदकिस्मती से आज रात फील्ड में चीजें हमारे पक्ष में नहीं हुईं। आखिर में, इसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी। 

यह भी पढ़े 

भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल