Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 05, 2026 11:28 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 11:28 pm IST

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक हो गया। कई नए रिकॉर्ड बने, जो आपको जरूर जानना चाहिए।

india vs england t20 world cup 2026 semi final - India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल काफी रोचक रहा। मैच देखकर ही लग रहा था कि दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने सामने हैं। जब भारत ने 250 से अधिक का स्कोर बना दिया, इसके बाद भी जब इंग्लैंड की बैटिंग के लिए आई तो कभी ऐसा नहीं लगा कि इंग्लैंड की टीम मैच से बाहर है। आखिर में भारत ने सात रन से बाजी मार ली। इस बीच दोनों टीमों ने मिलकर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। अब से करीब 10 साल पुराना ​कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। 

भारत ने पहले बैटिंग कर बना दिए 253 रन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने सात विकेट पर 253 रन बना दिए तो लगा कि भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में मैच जीत लेगी, लेकिन इंग्लैंड ने आ​खिरी ओवर तक हिम्मत नहीं हारी। दोनों टीमों के बीच केवल सात ही रन का फासला रह गया, जो काफी कम था। टी20 विश्व कप के इतिहास में ये दोनों टीमों की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 500 रन बनने से केवल एक ही रन कम रह गया। 

टी20 विश्व कप के इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर

साल 2016 के टी20 विश्व कप में जब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने आई ​थीं, तब दोनों मिलर 459 रन बना दिए थे। जो सर्वश्रेष्ठ स्कोर हुआ करता था। ये मैच भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। अब इस मैच में इसी स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड ने मिलकर 499 रन बना दिए हैं। इतना ही नहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में साल 2007 में 418 रन बने  थे, ये रिकॉर्ड भी इस मैच में टूट गया है। 

दोनों टीमों ने 34 छक्के लगाकर बना दिया कीर्तिमान

इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना। दोनों टीमों ने मिलकर कुल मिलाकर 34 छक्के ठोक दिए, इसी साल वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में 31 छक्के लगे थे, अब ये कीर्तिमान ध्वस्त हे गया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच में साल 2014 का रिकॉर्ड टूटा था, लेकिन ये नया रिकॉर्ड कुछ ही दिन रह पाया। अब देखना होगा कि 34 छक्कों का ये कीर्तिमान कितने दिन रहता है। 

यह भी पढ़े 

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में पहुंची टीम, यहां देखें पूरा स्कोर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement