IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इस वक्त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए हैं। यानी इंग्लैंड को अगर इस साल के टी20 विश्व कप का फाइनल खेलना है तो 254 रन बनाने होंगे। ये टारगेट असंभव तो नहीं, लेकिन बहुत मुश्किल जरूर है। मैच का लाइव स्कोर और बॉल टू बॉल लाइव हिंदी कमेंट्री आप यहां देख सकते हैं। आपको इस बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
संजू सैमसन एक बार फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने। ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच दो बार सेमीफाइनल मैच हो चुका है। दोनों टीमों ने एक एक मैच अपने नाम किया है। साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब इस बार कौन सी टीम बाजी मारेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि कौन सा कप्तान पहली ही बार में अपनी टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल में ले जाने में कामयाब होता है। कुल मिलाकर इतना तो पक्का लग रहा कि आज का मुकाबला काफी रोचक होगा।
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन
कप्तान हैरी ब्रूक आउट हो गए हैं। उन्होंने 6 बॉल पर सात रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही बॉल पर हैरी को आउट कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर इस वक्त 38 रन है और दो विकेट गिर गए हैं।
चार ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान हैरी ब्रूक और जॉस बटलर क्रीज पर टिके हुए हैं।
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। जो बटलर 8 और हैरी ब्रूक एक रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें इंग्लैंड की टीम को अभी जीत के लिए बाकी बचे 18 ओवर्स में 239 रन और बनाने हैं।
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहला झटका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर 13 के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में लगा है, जो 5 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 254 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में जोस बटलर और फिल साल्ट की जोड़ी मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।
इंग्लैंड को अगर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचना है तो उसके 254 रन बनाने होंगे। भारत की बैटिंग तो अच्छी रही, लेकिन अब गेंदबाजी कैसी होगी, ये देखना होगा।
हार्दिक पांड्या 12 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 150 के पार निकल गया है।
तिलक वर्मा एक अच्छी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 बॉल पर 21 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। भारत का स्कोर 237 रन हो गया है। अब केवल छह बॉल का खेल बाकी है।
शिवम दुबे रन आउट हो गए हैं। हार्दिक पांड्या के साथ गलतफहमी के चक्कर में उन्हें आउट होकर वापस जाना पड़ा। हालांकि दुबे ने 25 बॉल पर 43 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने एक चौके और चार छक्के लगाए।
सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। वे 6 बॉल पर 11 ही रन बना सके। सूर्या ने केवल एक छक्का लगाया। अब भारत का स्कोर 16वें ओवर में 190 रन हो गया है। जल्द ही 200 का स्कोर छू लिया जाएगा। हार्दिक पांड्या अब क्रीज पर आए हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर बने हुए हैं। भारत 200 से अधिक स्कोरदेा रहा है।
संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और सात छक्के आए। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। भारत का स्कोर 14वें ओवर में 160 रन हो गया है।
भारत ने 12 ओवर में 145 रन बना लिए हैं। अब तक दो विकेट गिरे हैं। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन आउट हो गए हैं। इस वक्त संजू सैमसन 76 और शिवम दुबे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम दुबे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। यहां अमूमन कप्तान सूर्यकुमार यादव या फिर तिलक वर्मा आते हैं, लेकिन भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।
भारत का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिर गया है। किशन ने 18 बॉल पर 39 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। भारत का स्कोर 117 रन पर दो विकेट हो गए हैं। अभी दसवां ओवर चल रहा है।
भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। संजू सैमसन अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं ईशान किशन उनका साथ दे रहे हैं। दोनों मिलकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने नौवें ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 बॉल पर पचासा पूरा किया। संजू ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। छक्का लगाकर ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन हो गया है।
पहले छह ओवर का खेल हो गया है। यानी पावरप्ले समाप्त हो गया है। इस बीच भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। इस वक्त संजू सैमसन 41 और ईशान किशन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
तीन ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 34 रन हो गया है। अभी तक अभिषेक शर्मा आउट हुए हैं। अब संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
भारत का पहला विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। वे सात बॉल पर 9 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने। उन्होंने दो चौके लगाए। इसके बाद तीसरा चौका लगाने के प्रयास में आउट होकर वापस चले गए।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत की पारी का आगाज किया है। पहला ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए हैं। उम्मीद है कि भारत को अच्छी शुरुआत मिलेगी।
भारत की पहले बैटिंग है, ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। संजू ने पिछले मैच मे 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। क्या वे एक बार फिर से उसी तरह की बल्लेबाजी कर पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। भारत के जोफ्रा आर्चर बड़ा खतरा हो सकते हैं।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि वे पहले बैटिंग करना चाहते थे, जो टॉस हारकर भी उन्हें मिल गया है। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल बड़ा मुकाबला होता है। यहां हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करेगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब सभी की नजर भारत की ओपनिंग जोड़ी पर होगी कि वे कितने रन बनाते हैं।
आज के मैच की बात की जाए तो ये मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो ये शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले शाम साढ़े सात बजे से टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच हुआ तो ये रात साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। आज के मैच के लिए दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। अब जब मैदान पर ये टीमें उतरेंगी तो बनाई गई रणनीति कितनी काम करती है, ये देखना होगा।
मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत भरी खबर है। एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई में मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि नमी का लेवल 70 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों और फील्डरों को थोड़ा मुश्किल हो सकती है।
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला है। 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, जबकि 2024 में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने आखिरकार टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 T20I मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 17 बार और इंग्लैंड को 12 बार जीत मिली है।
इस बीच खबर है कि जैसे मैच मिडल ओवर में पहुंचेगा, पिच थोड़ी सेट हो सकती है। पिच थोड़ी रफ होने पर स्पिनर्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। इस कंडीशन में फिरकी गेंदबाजों के पास गेंद को स्पिन कराने का बढ़िया मौका होगा। इसके बावजूद, वानखेड़े की पिच मूल रूप से बल्लेबाजों के मुफीद है। यहां 200 से ज्यादा रन का स्कोर पूरी तरह संभव है। मैच के अंत में ओस का असर दिखाई दे सकता है, जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। दोनों ही टीमों की सलामी जोड़ी बहुत ही आक्रामक है। इस मैदान पर जिस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मजबूत शुरुआत करेंगे, उसी टीम के जीत की संभावना अधिक रहेगी। शुरुआती ओवरों में पेसर्स को अतिरिक्त उछाल का फायदा मिल सकता है। घास और लाल मिट्टी की वजह से गेंदबाज शुरुआती बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पावरप्ले में तेज गेंदबाजों की गति और मूवमेंट से ओपनर्स जूझते नजर आ सकते हैं।
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर