1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह को मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका? टीम इंडिया के कोच ने कह दी ऐसी बात

अर्शदीप सिंह को मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका? टीम इंडिया के कोच ने कह दी ऐसी बात

एशिया कप 2025 में अर्शदीप सिंह को यूएई के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
Image Source : AP अर्शदीप सिंह

एशिया कप 2025 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच का सभी फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को लेकर सभी के मन में कई तरह के सवाल हैं और सबसे बड़ा सवाल इस वक्त ये है कि इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी। एक सवाल ये भी है कि अर्शदीप सिंह जिन्हें यूएई के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला था, क्या उन्हें इस मैच में मौका मिलेगा। इसको लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है।

अर्शदीप सिंह के खेलने पर सितांशु कोटक ने क्या कहा?

दरअसल इंडिया पाकिस्तान मैच से पहले सितांशु कोटक से अर्शदीप सिंह को बाहर किए जाने को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि अर्शदीप सिंह पहले मैच की तरह इस मैच में भी बाहर बैठ सकते हैं। कोटक ने कहा कि उनको बाहर रखने का फैसला दुबई की धीमी और टर्निंग पिचों को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। अगर जरूरत पड़ी, तो फिर से इसी तरह के फैसले लिए जाएंगे।

प्लेइंग XI का फैसला कप्तान और कोच लेंगे- सितांशु कोटक

सितांशु कोटक ने कहा कि सब जानते हैं कि अर्शदीप सिंह को बाहर रखने का कोई एजेंडा नहीं है। कोई निजी पसंद-नापसंद नहीं है। टीम के लिए जो भी सबसे अच्छा होगा, कप्तान और हेड कोच तय करेंगे और वही करेंगे। और मुझे नहीं लगता कि किसी के मन में कोई संदेह है। इसलिए, जो भी नहीं खेल रहा है, वे हमेशा उन खिलाड़ियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं जो खेल रहे हैं। और मुझे लगता है कि टीम को इसी तरह खेलना चाहिए।

भारत पाकिस्तान मैच को लेकर सितांशु कोटक ने दिया बड़ा बयान

कोच सितांशु कोटक ने इसी दौरान पाकिस्तान एक खिलाफ टीम इंडिया के खेलना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब से बीसीसीआई ने कहा है कि वे सरकार के फैसले से सहमत हैं, हमारा फोकस हमेशा मैच पर ही रहा है। यह भारत बनाम पाकिस्तान है और यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक प्रतिस्पर्धी मैच होता है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, पहले मैच में ओमान को रौंदा

Latest Cricket News