1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, पहले मैच में ओमान को रौंदा

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, पहले मैच में ओमान को रौंदा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 12, 2025 11:29 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 11:46 pm IST

पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए। पाक टीम के लिए इस मैच में मोहम्मद हैरिस ने शानदार बल्लेबाजी की।

PAK vs OMAN- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम ओमान Image Source : PTI

एशिया कप 2025 के चौथे मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से मात दी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां पाकिस्तान की टीम ने शानदार खेल दिखाया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ओमान के सामने 161 रन का टारगेट रखा। जवाब में ओमान के बल्लेबाज कुछ खास कमाल इस मैच में नहीं दिखा पाए और 67 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है।

मोहम्मद हैरिस ने दिखाया बल्ले से कमाल

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज सईम अयूब बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 29 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे मोहम्मद हारिस 44 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

पाक कप्तान बल्ले से रहे फ्लॉप

पाक कप्तान सलमान अली इस मैच में खाता नहीं खोल सके और गोल्डन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में हसन नवाज ने 15 गेंद में 9 रन बनाए। वहीं ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने 10 गेंद में 19 और फहीम अशरफ ने 4 गेंद में 8 रन बनाए। फखर जमां 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी की बात करें तो ओमान की तरफ से शाह फैजल और आमिर कलीम ने 3-3 विकेट लिए।

ओमान के बल्लेबाजों ने किया निराश

टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान की बात करें तो उनकी भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में कप्तान जतिंदर सिंह 3 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। इसके बाद 24 के स्कोर पर ही टीम को दूसरा झटका भी लग गया जब आमिर कलीम आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद नदीम, सुफयान महमूद विनायक शुक्ला भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। ओमान के लिए इस मैच में हम्मद मिर्जा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो वहां सैम अयूब और सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, पहले मैच में ओमान को रौंदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल