1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के ऊपर भारत का दबदबा कायम, टी20 एशिया कप में इतनी बार चटाई धूल; जानें रिकॉर्ड

T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के ऊपर भारत का दबदबा कायम, टी20 एशिया कप में इतनी बार चटाई धूल; जानें रिकॉर्ड

टी20 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। टी20 एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक दो मुकाबले जीत चुकी है।

india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत और पाकिस्तान की टीमों के प्लेयर्स

India vs Pakistan T20 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, तो दोनों देश के फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं और उनका उत्साह चरम पर होता है। अब दोनों टीमें एशिया कप 2025 में खेलती हुई नजर आएंगी, जहां 14 सितंबर को दोनों के बीच महामुकाबला होगा। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया है।

T20I में भारत ने पाकिस्तान से जीते 10 मुकाबले

भारत और पाकिस्तान के बीच T20I क्रिकेट में अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैचों में भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान को धूल चटाई है। वहीं पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है। ऐसे में T20I क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान के ऊपर भारी है।

आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेली थीं दोनों टीमें

दोनों टीमों के बीच आखिरी T20I मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। तब जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे और अपने दम पर टीम को मुकाबला जिताया था।

टी20 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान से जीत 2 दो मुकाबले

T20 टी20 एशिया कप के टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल तीन मुकाबले ही हुए हैं, जिसमें से दो में भारत ने जीत हासिल की है और एक मैच पाकिस्तान ने जीता है। ऐसे में टी20 एशिया कप में भी भारत का पाकिस्तान के ऊपर दबदबा कायम है। 

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम सही टीम संयोजन तलाशना चाहेगी। ताकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन तैयारी की जा सके।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें:

राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बयान, कहा - उन्हें पता था कि टीम को किस तरह से आगे लेकर जाना है

एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने दिखाया कमाल, इस तरह हासिल कर लिया टीम के लिए पहला विकेट

Latest Cricket News