एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद से संजू सैमसन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है, जिसमें उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। वहीं सैमसन ने लंबे समय के मैदान पर एशिया कप से ठीक पहले मैदान पर वापसी करने के साथ अपनी बेहतरीन फील्डिंग के दम पर सभी को हैरानी में जरूर डाल दिया है। 21 अगस्त से केरल क्रिकेट टी20 लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो गया जिसमें दूसरा मैच त्रिवेंद्रम रॉयल्स और कोच्चि ब्लू टाइगर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में संजू सैमसन ने टीम को पहला विकेट दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
सैमसन ने फेंका सीधा थ्रो टीम को पहली गेंद पर मिला विकेट
कोच्चि ब्लू टाइगर्स की टीम ने त्रिवेंद्रम रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोच्चि टीम की कप्तानी संजू सैमसन के बड़े भाई शैली सैमसन कर रहे हैं, जिसमें जब वह इस मैच में पहला ओवर फेंकने के लिए आए तो पहली गेंद पर त्रिवेंद्रम रॉयल्स के बल्लेबाज सुबीन एस ने इसे मिड ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लेने का प्रयास किया। वहां पर फील्डिंग कर रहे संजू सैमसन ने गेंद पकड़ने के साथ उसे नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ तुरंत थ्रो कर दिया जहां पर शैली सैमसन ने उसे पकड़ने के साथ विकेट पर मार दिया। इसी के साथ कोच्चि ब्लू टाइगर्स को मुकाबले की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल हो गया।
त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम सिर्फ 97 के स्कोर पर सिमटी
इस मैच में पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद त्रिवेंद्रम रॉयल्स टीम के बल्लेबाज पिच पर अधिक समय तक नहीं टिक सके। इस मैच में त्रिवेंद्रम रॉयल्स की पूरी टीम 20 ओवर्स में 97 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें कोच्चि टाइगर्स टीम की तरफ से गेंदबाजी में अकिन साथर और मुहम्मद असिक ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा केएम आसिफ भी एक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
शाकिब अल हसन इतिहास रचने के बेहद करीब, ऐसा करिश्मा करने वाले बनेंगे दुनिया के 5वें गेंदबाज
टीम इंडिया में नो एंट्री, फिर भी हिम्मत नहीं हार रहा ये खिलाड़ी, अब नए टूर्नामेंट के लिए तैयार