1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुबई के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच T20I में ऐसा है रिकॉर्ड, इंडियन टीम ने इतनी बार चटाई धूल

दुबई के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच T20I में ऐसा है रिकॉर्ड, इंडियन टीम ने इतनी बार चटाई धूल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा और इस मैच पर पूरी दुनिया के फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं।

india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें

India vs Pakistan Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास टी20 क्रिकेट के महारथी प्लेयर हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा हैं।

दुबई में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीते हैं 2 T20I मैच

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और एक मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच यहां पर मुकाबला साल 2022 में हुआ था।

पहली बार दुबई में साल 2021 में हुआ था मुकाबला

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया और 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था।

इसके बाद साल 2022 में दुबई के मैदान पर हुए T20I मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। इसमें हार्दिक पांड्या ने दमदार खेल दिखाया था और उन्होंने 17 गेंदों में कुल 33 रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। फिर इसी साल एक और T20I मैच हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तानी टीम भारत से सिर्फ जीत सकी 3 T20I मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 में भारत ने बाजी मारी है और सिर्फ तीन बार ही पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। ऐसे में भारतीय टीम T20I क्रिकेट में मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान से कहीं आगे है।

यह भी पढ़ें:

जो रूट को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान; कहा- अगर शतक नहीं लगाया तो.....

कितने बजे से शुरू होगा IND vs PAK मुकाबला, जानें टॉस का भी समय और दोनों का फुल स्क्वाड

Latest Cricket News