1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान; कहा- अगर शतक नहीं लगाया तो.....

जो रूट को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान; कहा- अगर शतक नहीं लगाया तो.....

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 12, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 05:18 pm IST

जो रूट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AP

इंग्लैंड के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज जो रूट पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बैटिंग की थी। उस सीरीज में जो रूट ने 500 से अधिक रन बनाए थे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने रूट को लेकर बड़ा बयान दिया है।  बता दें जो रूट ने अबतक 39 टेस्ट शतक लगा दिए हैं लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अबतक एक भी टेस्ट शतक नहीं जड़ा है।

हेडन ने जो रूट को लेकर क्या कहा?

हेडन ने क्रिकेट शो ऑल ओवर बार द क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने अगर शतक नहीं लगाया तो वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बिना कपड़ों के घूमेंगे। साथ ही में उन्‍होंने भरोसा जताया कि इस बार रूट ऑस्‍ट्रेलियाई धरती पर अपनी शतक के सूखे को जरूर खत्म करेंगे। एशेज सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी और इस बार पूरे पांच टेस्‍ट खेले जाएंगे।

हेडन की यह शर्त सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद असली मजा तब आया जब उनकी बेटी और स्‍पोर्ट्स प्रजेंटर ग्रेस हेडन ने शो के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रिएक्‍ट किया। उन्‍होंने मजाकिया लहजे में रूट से गुहार लगाई, प्लीज जो रूट एक सौ बना दो वरना पापा की नंगे घूमने वाली कसम हमें ही शर्मिंदा कर देगी।

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के आंकड़े हैं शानदार

34 साल के रूट के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने इंग्‍लैंड के लिए सबसे ज्‍यादा शतक लगाए हैं। रूट के नाम 134 टेस्‍ट में 13,543 रन हैं और इस दौरान उनका औसत 51.29 का रहा है। वह अब तक 30 शतक लगा चुके हैं। लेकिन आश्‍चर्य की बात यह है कि ऑस्‍ट्रेलिया में खेले 14 टेस्‍ट में उनके नाम अभी तक एक भी शतक नहीं है। उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 892 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक देखने को मिले हैं।

2021 के बाद से रूट अपने करियर के बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले चार साल में खेले 61 टेस्‍ट में उन्‍होंने 5,700 से ज्‍यादा रन बनाए, जिसमें 22 शतक शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: कितने बजे से शुरू होगा IND vs PAK मुकाबला, जानें टॉस का भी समय और दोनों का फुल स्क्वाड

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने ठोक दी लाजवाब सेंचुरी, यश ने भी दिखाया जौहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल