1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने अश्विन को छोड़ा पीछे, अब केवल कपिल देव और अनिल कुंबले ही बचे आगे

जसप्रीत बुमराह ने अश्विन को छोड़ा पीछे, अब केवल कपिल देव और अनिल कुंबले ही बचे आगे

IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डेंस में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट शुरू हो गया है। लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीक के तीन विकेट गिर चुके थे। इसमें से दो विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम रहे।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah in India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। इस बीच एक बार फिर भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉस हार गए और टेम्बा बावुमा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत को अच्छी रही। टीम ने बिना किसी नुकसान के 50 रन पूरे कर लिए थे, लेकिन इसके बाद अचानक विकेट गिरने शुरू हो गए और एक के बाद एक तीन विकेट ​चले गए। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए और उन्होंने अपने पुराने साथी रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। अब केवल कपिल देव और अनिल कुंबले ही उनसे आगे बचे हैं। 

जसप्रीत बुमराह ने बैक टू बैक चटकाए दो विकेट

साउथ अफ्रीका के लिए एडन मारक्रम और रियान रिकल्टन बल्लेबाजी के लिए उतरे। दोनों ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे। पहला विकेट इसी स्कोर पर गिरा, जब रियान रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने ही एडन मारक्रम को भी आउट किया। इस बार बुमराह ने उन्हें विकेट कीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बैक टू बैक दो विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को कुछ राहत की सांस दी। 

जसप्रीत बुमराह ने 152 विकेट क्लीन बोल्ड कर लिए

जसप्रीत बुमराह ने जब रियान रिकल्टन को आउट किया तो ये उनका क्लीन बोल्ड के तौर पर 152वां विकेट था। रविचंद्रन अश्विन ने 151 विकेट ​क्लीन बोल्ड कर लिए थे, यानी अब जसप्रीत ​बुमराह अश्विन से आगे निकल गए हैं। अगर भारत के लिए बोल्ड के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें अनिल कुंबले पहले नंबर पर हैं। उन्होंने बिना किसी की मदद के यानी बोल्ड कर अपने करियर में 186 विकेट लिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर​ कपिल देव हैं। उन्होंने 167 विकेट क्लीन बोल्ड कर लिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बुमराह ​कपिल देव और अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ देंगे। 

कुलदीप यादव ने भी चटकाया एक विकेट

दक्षिण अफ्रीका के 62 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। इस बीच कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चे पर कुलदीप यादव को लगाया। कुलदीप ने आते ही कमाल किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को चलता कर दिया। टीम का स्कोर जब केवल 71 रन था, तभी टेम्बा आउट हो गए। टेम्बा 11 बॉल पर केवल 3 ही रन बनाए थे। अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में कितने रन बनाने में कामयाब होती है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA Cricket Score Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कप्तान गिल के फैसले ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News