1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कप्तान गिल के फैसले ने सभी को चौंकाया

IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कप्तान गिल के फैसले ने सभी को चौंकाया

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 14, 2025 11:36 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 11:36 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े फैसले देखने को मिले हैं, जिसमें टीम इंडिया 6 बाएं हाथ के खिलाड़ियों के साथ खेलने मैदान में उतरी है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम 6 बाएं हाथ के प्लेयर्स के साथ मैदान पर खेलने उतरी है। इसके अलावा टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक में कुल 4 स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली है। कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले ने जरूर सभी को चौंका दिया है।

भारतीय टीम ने पहली बार लिया ये फैसला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 6 बाएं हाथ के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में इससे पहले कभी भी 6 बाएं हाथ के खिलाड़ियों के साथ टेस्ट मैच में खेलने नहीं उतरी है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल का ये फैसला कितना सही और गलत साबित होगा इसका फैसला कोलकाता टेस्ट मैच के परिणाम से तय होगा।

चौथी बार तीन बाएं हाथ के स्पिनर्स के साथ उतरी

भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कुल चार स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया है, जिसमें से तीन बाएं हाथ के स्पिनर्स हैं। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार किसी मुकाबले में तीन बाएं हाथ के स्पिनर्स के साथ खेलने उतरी है। कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव तीन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज खेल रहे हैं। भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन को बाहर का रास्ता दिखाया है, जिसमें उनकी जगह पर नंबर-3 की पोजीशन पर वाशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा मध्यक्रम में ऋषभ पंत के अलावा ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली है।

ये भी पढ़ें

43 की उम्र में भी खेलना जारी रखेंगे जेम्स एंडरसन, 26वें साल में भी इस टीम से बना रहेगा साथ

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया स्टार फिनिशर, अचानक कर लिया स्क्वाड में शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल