आईपीएल 2025 रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम से शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड किया है। रदरफोर्ड निचले क्रम पर उतरकर विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। इससे पहले मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया था।
शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने कुल 291 रन बनाए थे। उनके लिए गुजरात की टीम ने 2.6 करोड़ रुपए चुकाए थे। अब मुंबई की टीम भी उन्हें अपने स्क्वाड में जोड़ने के लिए इतने ही पैसे देगी। रदरफोर्ड टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो मुंबई की टीम के काम आ सकता है। रदरफोर्ड के ट्रेड होने के बारे में आईपीएल ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है।
गुजरात टाइटंस से पहले आईपीएल में शेरफेन रदरफोर्ड आरसीबी के लिए आईपीएल 2022 और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2019 में खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 397 रन निकले हैं। वह साल 2020 में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
27 साल के शेरफेन रदरफोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 44 मैचों में अभी तक कुल 588 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 137.38 का रहा है। रदरफोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I मैच में आंद्रे रसेल के साथ 139 रनों की साझेदारी की थी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है।
यह भी पढ़ें:
बुमराह-सिराज Vs रबाडा-यानसन, दोनों टीमों से किसके पास मजबूत तेज गेंदबाज? जानें रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बड़ी कार्रवाई, वनडे सीरीज के बीच आईसीसी ने सुनाई कड़ी सजा
संपादक की पसंद