1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह-सिराज Vs रबाडा-यानसन, दोनों टीमों से किसके पास मजबूत तेज गेंदबाज? जानें रिकॉर्ड

बुमराह-सिराज Vs रबाडा-यानसन, दोनों टीमों से किसके पास मजबूत तेज गेंदबाज? जानें रिकॉर्ड

 Published : Nov 13, 2025 06:17 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 06:20 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मुकाबला 14 नवंबर से शुरू होगा।

jasprit bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और मार्को जेसन Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से खेली जाएगी। इस सीरीज में भारत के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। उनका साथ देने के लिए टीम में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को मौका मिला है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम के पास कगिसो रबाडा और मार्को यानसन जैसे घातक गेंदबाज हैं।

बुमराह के पास है काफी अनुभव

जसप्रीत बुमराह की गिनती भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम को कई बार जीत दिलाई है। उनके पास यॉर्कर फेंकने की गजब काबिलियत मौजूद है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 50 टेस्ट खेले हैं, जहां उन्होंने 2.78 की इकॉनमी और 19.83 की औसत से 226 विकेट लिए हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ भी बुमराह का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ अभी तक 38 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।

सिराज टेस्ट क्रिकेट में ले चुके 100 से ज्यादा विकेट

मोहम्मद सिराज ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2020 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 43 टेस्ट मैचों में कुल 133 विकेट अपने नाम किए हैं। आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं। ये दोनों तेज गेंदबाज किसी भी बैटिंग लाइन अप को ध्वस्त कर सकते हैं।

भारत के तेज गेंदबाजों के आंकड़े:

तेज गेंदबाज मैच विकेट इकॉनोमी औसत
जसप्रीत बुमराह 50 226 2.78 19.83
मोहम्मद सिराज 43 133 3.53 29.69
आकाश दीप 10 28  3.91 35.78

रबाडा के पास है सटीक लाइन और लेंथ

कगिसो रबाडा की लाइन-लेंथ और गति बहुत ही सटीक होती है। जब भी वह ग्राउंड में उतरते हैं, तो अफ्रीकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होती है। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए साल 2015 में डेब्यू किया था और अभी तक 73 टेस्ट मैचों में कुल 340 विकेट हासिल किए हैं।

दूसरी तरफ मार्को यानसन ने अफ्रीकी टीम के लिए साल 2021 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इस दौरान से वह लगातार टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक अफ्रीका के लिए 19 टेस्ट मैचों में कुल 77 विकेट अपने नाम किए हैं।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आंकड़े:

तेज गेंदबाज मैच विकेट इकॉनोमी औसत
कगिसो रबाडा 73 340 3.34 22.03
मार्को जेसन 19 77 3.44 22.84

यह भी पढ़ें:

India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल