1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

 Published : Nov 13, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 05:03 pm IST

IND vs SA LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में होगा। इसे आप फ्री में टीवी पर देखने का तरीका जान लीजिए।

shubman gill and temba bavuma- India TV Hindi
शुभमन गिल और टेम्बा बावुमा Image Source : AP GETTY

India vs South Africa Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज अब से कुछ ही देर बाद हो जाएगा। पहला मुकाबला 14 नवंबर से खेला जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पहली बॉल फेंकी जाएगी, उससे आधे घंटे पहले यानी 9 बजे टॉस होगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि मैच को आप कैसे देख सकते हैं। यहां हम आपको टीवी और मोबाइल पर लाइव मुकाबला देखने का तरीका तो बताएंगे ही, साथ ही आपको ये भी जानकारी देंगे कि मैच को आप बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में कैसे देख सकते हैं। 

शुभमन गिल की कप्तानी में तीसरी टेस्ट सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। गिल की कप्तान के तौर पर ये तीसरी सीरीज है। ये सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसलिए इसे जीतने के लिए दोनों टीमें पूरा जोर लगाएंगी। ये नहीं भूलना चाहिए कि साउथ अफ्रीका की टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन है। साथ ही अभी हाल ही में पाकिस्तान से दो टेस्ट मैचों की सीरीज बराबर करके यहां आ रही है। भारत को अपनी जमीन पर खेलने का फायदा तो मिलेगा, लेकिन मुकाबला कड़ाकेदार होने की पूरी उम्मीद है। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी आएगा लाइव मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के मैच आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, ये तो हम आपको बताएंगे, लेकिन इससे पहले फ्री का तरीका जान लीजिए। दरअसल वैसे तो इस सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। आप जियो हॉट स्टार पर भी मैच देख सकते हैं, लेकिन दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। लेकिन शर्त ​सिर्फ इतनी है कि इसके लिए डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। हालांकि इस तरह से केवल टीवी पर ही मैच देखा जा सकता है। मोबाइल पर मुकाबला देखने के लिए आपको जियो हॉट स्टार पर ही जाना होगा। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कब है?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट शुक्रवार, 14 नवंबर से खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 9 बजे टॉस होगा और इसी वक्त प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान कर दिया जाएगा। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

भारत में टीवी पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसक लिए डीडी ​फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर फंसे कप्तान शुभमन गिल, मोहम्मद शमी को लेकर काट गए कन्नी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल