1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल चैंपियन टीम RCB किसे कर सकती है रिलीज, ये हैं 5 खिलाड़ी

 Published : Nov 13, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 04:37 pm IST

IPL 2026: आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 से पहले अपने किन खिलाड़ियों को रिलीज करेगी, ये अभी साफ नहीं है। अब से कुछ ही घंटे बाद सभी दस टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी पड़ेगी।

royal challengers bengaluru- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : PTI

IPL: आईपीएल 2026 के रिटेंशन का वक्त अब काफी करीब है। सभी टीमें इस वक्त लिस्ट बनाने में लगी हैं कि वे किसे रिटेन करेंगी और किसे जाने देंगी। कुछ टीमों ने तो अपनी लिस्ट तैयार भी कर ली है, बस उसे जारी करना बाकी है। इस बीच आरसीबी की टीम एक बार फिर से चर्चा में है। टीम ने करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इसी साल खेले गए आईपीएल को अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वो कौन से 5 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिन्हें टीम छोड़ सकती है, चलिए समझने की कोशिश करते हैं। 

15 नवंबर की शाम को जारी हो जाएगी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन मार्च में खेला जाएगा। इसके लिए नीलामी इसी साल दिसंबर में होगी, लेकिन अभी जो काम सबसे पहले होना है, वो है रिटेंशन का काम। सभी टीमें को 15 ​नवंबर की शाम को ये बताना होगा कि उन्होंने कौन कौन से खिलाड़ी रिटेन किए हैं और किसे रिलीज कर रही हैं। आईपीएल की बात जब भी होती है तो आरसीबी की टीम अचानक अपने आप चर्चा में आ जाती है। हालांकि टीम ने चूंकि इसी बार का आईपीएल जीता है और अभी वही चैंपियन है, इसलिए टीम से रिलीज करने वाले खिलाड़ियों के बारे में कई बार सोचना होगा।

यश दयाल और स्वप्निल सिंह को रिलीज कर सकती है आरसीबी

आरसीबी जिस खिलाड़ी को सबसे पहले रिलीज करने के बारे में सोच सकती है, वो शायद यश दयाल होंगे। आरसीबी ने यश दयाल को अपने पाले में लाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है। उनका प्रदर्शन बहुत खराब नहीं था तो बहुत अच्छा भी नहीं था। लेकिन पिछले कुछ वक्त में यश दयाल का नाम कुछ विवादों में रहा है। उन पर आरोप लगा गए। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वे टीम के साथ आगे भी रहें। एक भारतीय खिलाड़ी स्वप्निल सिंह का हो सकता है, जिन्हें टीम रिलीज करने के बारे में सोच सकती है। उन्हें टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इससे अच्छा है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए। 

लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एंगिडी और रसिख दार भी लिस्ट में हो सकते हैं शामिल

लियाम लिविंगस्टोन वैसे तो इंग्लैंड के लिए कमाल का खेल दिखाते हैं, लेकिन जब आईपीएल की बात होती है तो यहां वे कुछ खास नहीं कर पाते हैं। लियाम लिविंगस्टोन के लिए आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि इतनी रकम लेने के बाद भी वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उनका जाना ही ज्यादा बेहतर होगा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो सकते है, जिन्हें टीम रिलीज कर सकती है। उनके लिए टीम ने एक करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें दो ही मैच मिले और इसमें उन्होंने चार विकेट लेने काम किया था। रसिख दार को भी आरसीबी की टीम रिलीज कर सकती है। देखना होगा कि टीम आखिर में क्या फैसला करती है। 

यह भी पढ़ें 

भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर फंसे कप्तान शुभमन गिल, मोहम्मद शमी को लेकर काट गए कन्नी

IND vs SA: पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, किसे मिलेगी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल