1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, किसे मिलेगी एंट्री

IND vs SA: पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, किसे मिलेगी एंट्री

 Published : Nov 13, 2025 01:33 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 01:33 pm IST

IND Vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14​ नवंबर से खेला जाएगा। इसमें भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, ये बड़ा सवाल है।

shubman gill and ravindra jadeja- India TV Hindi
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा Image Source : AP

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोनों टीमें अपनी अपनी प्रैक्टिस कर रही हैं। इस बीच पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, ये अहम सवाल है। कप्तान शुभमन गिल किस टीम के साथ उतर सकते हैं, चलिए जरा इसको समझने की कोशिश करते हैं। 

नितीश रेड्डी कर दिए गए हैं स्क्वाड से रिलीज

कोलकाता में होने वाले पहले भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले मैच से पहले ही नितीश कुमार रेड्डी को अचानक स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। इससे ये भी साफ हो गया है कि ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आएंगे। इस तरह से देखें तो भारत का टॉप 7 तो करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। सवाल बस इतना है कि शुभमन गिल किस बॉलिंग कॉबिनेशन के साथ मैदान में उतरते हैं। काफी कुछ ये पिच पर निर्भर करेगा। 

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे पारी का आगाज

बात भारतीय टीम की सलामी जोड़ी से करते हैं। ये तो पक्का है कि ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन आएंगे। साई के लिए अगली सीरीज काफी अहम होगी। वे अब तक मिले मौकों को ठीक से भुना नहीं पाए हैं, ऐसे में अगर उनका बल्ला नहीं चला तो उन पर तलवार लटक सकती है। कप्तान शुभमन गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। 

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को मिलेगा मौका

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। वे इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं ध्रुव जुरेल भी खेलेंगे, हालांकि वे इस बार एक बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। स्पिन आलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा का खेलना बिल्कुल पक्का सा ही है। टीम में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल दोनों को रखा गया है। कप्तान गिल को तय करना है कि वे दोनों को साथ मौका देते हैं कि एक ही खेलेगा। अगर सुंदर और पटेल में से एक ही गेंदबाज खेला तो फिर कुलदीप यादव को भी मौका मिलने की पूरी संभावना है। 

जसप्रीत बुमराह के साथ सिराज संभालेंगे जिम्मेदारी

इसके बाद अगर तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो उसकी कमान एक बार फिर जसप्रीत बुमराह संभालते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद सिराज उनकी मदद करेंगे। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आकाशदीप वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन उसके लिए एक स्पिनर कम कम करना होगा। पिच कैसी होगी, ये उसी पर निर्भर करेगा। 

पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ​शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

यह भी पढ़ें 

India A vs South Africa A Live Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर की होने जा रही है वापसी, इस टूर्नामेंट में खेलता आएगा नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल