A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कब है, कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कब है, कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

IND vs SA: भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की तैयारी शुरू कर चुकी है। दूसरा मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। पहला मैच हारकर टीम इंडिया इस वक्त सीरीज में पीछे चल रही है।

shubman gill- India TV Hindi Image Source : PTI शुभमन गिल

India  vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज जारी है। अभी तो केवल एक ही मुकाबला खेला गया है। अभी एक और टेस्ट बाकी है। इसके बाद वनडे और टी20 साीरीज भी होनी है। सीरीज का पहला ही मैच हारकर टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर है। अब सवाल ये है कि सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा। साथ ही आपको ये भी जानना चाहिए कि मैच कहां पर होगा। 

टीम इंडिया पर एक और टेस्ट सीरीज हार का खतरा

भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका से पहला टेस्ट मैच हार चुकी है। टीम इंडिया का प्रदर्शन इस मैच में काफी खराब रहा। टीम इंडिया को चौथी पारी में एक छोटा सा टारगेट मिला था, लेकिन टीम इसे भी जीत नहीं पाई और शर्मनाक हार मिली। अब ये तय हो गया है कि टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं पाएगी। क्योंकि सीरीज में दो ही मैच हैं। अगर अगला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत भी लिया तो सीरीज बराबर ही होगी। हां, अगर आखिरी मैच टीम इंडिया हार गई तो सीरीज चली भी जाएगी। जो और भी ज्यादा शर्मनाक होगी। 

22 नवंबर से खेला जाएगा टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच

अब आपको बताते हैं कि ये मैच कब खेला जाएगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाना है। यानी इस दिन शनिवार होगा। सीरीज का ये मुकाबला गुवाहटी में होना है। खास बात ये है कि गुवाहटी के इस मैदान पर मैच तो काफी हुए हैं, लेकिन टेस्ट की मेजबानी के लिए ये पहला मौका होगा। इसलिए मुकाबले को लेकर वहां काफी उत्सुकता देखी जा रही है। देखना होगा कि यहां की पिच कैसी तैयार की जाती है। 

कप्तान शुभमन गिल का खेलना भी तय नहीं

भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच हार चुकी है और उसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल के खेलने को लेकर भी कुछ अपडेट अभी तक नहीं आई है। यानी अभी ये तय नहीं है कि सीरीज का ये मैच शुभमन गिल खेलेंगे कि नहीं। अगर ​गिल गैर हाजिर रहते हैं तो कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को दी जा सकती है, जो इस वक्त टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। भारतीय टीम का लक्ष्य यही होगा किसी तरह अगले मैच तो जीता जाए, ताकि सीरीज हार से बचा जा सके। हालांकि इतना तो तय है कि टीम इंडिया इस वक्त जरूर थोड़ा सा प्रेशर महसूस कर रही होगी।

यह भी पढ़ें 

एशेज सीरीज में कैसा है बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड? ऐसा करने वाले बन सकते हैं दुनिया के पहले खिलाड़ी

IND vs SA: दूसरे टेस्ट में हैट्रिक पर होगा ये गेंदबाज, फर्स्ट क्लास के आंकड़े हैं शानदार

Latest Cricket News