India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करके अब देश लौट चुकी है। लेकिन टीम को इस बीच आराम नहीं है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में जो टी20 टीम खेल रही थी और अब जो टीम मैदान पर उतरेगी, उसमें काफी अंतर है, लेकिन कुछ खिलाड़ी लगातार मुकाबले खेल रहे हैं। इन्हीं में एक नाम शुभमन गिल का है, जो अभी टी20 सीरीज खेलकर लौटे हैं और टेस्ट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अब सवाल है कि जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी तो कौन कौन से खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। क्या कप्तान शुभमन गिल अपने दोस्त को खिलाने के प्रयास में दूसरी खिलाड़ी का पत्ता काट देंगे।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से इसके लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इस बीच जहां टीम में एक ओर ऋषभ पंत की वापसी हुई है, वहीं ध्रुव जुरेल को भी बरकरार रखा गया है। टीम के ऐलान के बाद ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले की दोनों पारियों में शतक ठोक दिया। ये बात और कि इस मैच में भारत की ए टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ध्रुव जुरेल ने बता दिया है कि उन्हें अब प्लेइंग इलेवन से बाहर करना आसान नहीं होगा।
ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल का भी खेलना करीब करीब तय
ये बात तो करीब करीब तय है कि बतौर कीपर कप्तान ऋषभ पंत तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे ही। यानी अगर ध्रुव जुरेल को भी प्लेइंग इलेवन में रखना है तो उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर ही मौका दिया सकता है। यानी फिलहाल जो भारत की लाइनअप है, उसमें से किसी को अपनी जगह खाली करनी होगी। वैसे तो अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो अभी तीसरे नंबर पर खेल रहे साई सुदर्शन को बाहर कर वहां ध्रुव जुरेल को मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ऐसा करेंगे, इसकी संभावना काफी कम है।
साई सुदर्शन को लगातार मौके दे रहे हैं गिल
शुभमन के टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद साई सुदर्शन को लगातार मौके दिए जा रहे हैं, हालांकि इसके बाद भी वे अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। लेकिन चुंकि गिल जिस आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, उसी के लिए साई सुदर्शन भी खेलते हैं, जाहिर है कि गिल के मन में साई के लिए एक साफ्ट कार्नर है जिसकी वजह से साई को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। इस बीच अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में साई को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया गया और ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया गया तो साफ है कि नितीश कुमार रेड्डी को बाहर किया जा सकता है। वे ही बाहर जाएंगे। हालांकि उस दिन सुबह यानी जब मैच शुरू होगा, उसका इंतजार किया जाना चाहिए कि कि शुभमन गिल किस प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते हैं।
यह भी पढ़ें
संजू सैमसन गए तो कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? इन खिलाड़ियों की है मजबूत दावेदारी
PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming
Latest Cricket News